Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छाया 'पियर फराक वाली 2' गाना, Pawan Singh के दिलफेंक अंदाज और स्वैग पर फिदा हुए फैंस

Bhojpuri Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'पियर फराक वाली 2' रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है. इसमें Pawan Singh का दिलफेंक अंदाज और देसी स्वैग फैंस को दीवाना बना रहा है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 25, 2025 12:52 AM IST

Pawan Singh New Song Piyar Farak Wali 2: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से अपने फैंस के लिए म्यूजिक का तड़का लेकर आए हैं. उनका नया भोजपुरी गाना 'पियर फराक वाली 2' (Piyar Farak Wali 2) रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही यह गाना यूट्यूब (YouTube) पर छा गया है. इस गाने में पवन सिंह (Pawan Singh New Bhojpuri Song) का आशिकाना और देसी स्वैग वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज के दो दिन में ही गाना मिलियन्स में व्यूज बटोर चुका है और यह तेजी से वायरल हो रहा है.

Pawan Singh और शोना पांडे की केमिस्ट्री ने लूट फैंस का दिल

भोजपुरी पावर स्टार का नया गाना 'पियर फराक वाली 2' (Piyar Farak Wali 2 Song) 23 मई 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. गाने में पवन सिंह के साथ इंडस्ट्री की न्यूकमर एक्ट्रेस शोना पांडे नजर आ रही हैं, जो पावर स्टार के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और जबरदस्त एक्सप्रेशन्स गाने को और भी खास बना रहे हैं. फैस भी गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, जो इसके व्यूज के आंकड़े में साफ नजर आ रहा है.

2 दिन में ही मिलियन्स में पहुंचे व्यूज

'पियर फराक वाली 2' (New Bhojpuri Song Piyar Farak Wali 2) को पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका जबरदस्त म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. इस गाने को एमएमबी रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है. खबर लिखे जाने तक इस पर 1.9 मिलियन्स व्यूज और 143 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और ये आंकड़ा अभी और भी बढ़ता जा रहा है.

Pawan Singh के दिलफेंक अंदाज पर फिदा फैंस

इस गाने की शूटिंग और प्रेजेंटेशन दोनों ही हाई क्वालिटी में की गई है, जिसमें पवन सिंह का दिलफेंक अंदाज और शोना का ग्लैमरस लुक देखने लायक है. फैंस गाने के कमेंट सेक्शन में लगातार तारीफें कर रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं.