Pawan Singh starrer 'Boss' first look goes viral: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू म्यूजिक इंडस्ट्री में तो खूब चल ही रहा है लेकिन उनकी फिल्मों का भी जवाब नहीं होता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पवन सिंह जल्द ही मशहूर निर्माता प्रेम राय की फिल्म 'बॉस' (Boss) में नजर आएंगे। 'बॉस' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें पवन सिंह बेहद धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक देख कर साफ पता चलता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएगी। इस फिल्म का टेलर 8 अक्टूबर को एंटरटेन म्यूजिक और बॉस म्यूजिक चैनल से रिलीज किया जायेगा। Also Read - पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग 'जिंदगी 2 मुलाकात' हुआ रिलीज, वीडियो देख निकल आएंगे आपके भी आंसू
वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। कलाकार भी कमाल है लेकिन हमारी फिल्म में उनका किरदार बेहद अद्भुत होने वाला है। उन्होंने कहा कि 'बॉस' एक एक्शन फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फिल्म एंटरटेनमेंट का पैकेज होगी।
प्रेम राय ने बताया कि फिल्म का निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. द्वारा किया जा रहा है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं। Also Read - Bindiya Lilaar ke: गरिमा परिहार से नैन-मटक्का करते दिखे पवन सिंह, वीडियो हुआ वायरल
फिल्म में पवन सिंह के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव और संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं। Also Read - Pawan Singh 'साड़ी से ताड़ी' गाने में Smrity Sinha संग रोमांस करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।