Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pawan Singh का 'सुहागरात' वाला गाना हो रहा वायरल, एक्ट्रेस संग किया ऐसा रोमांस, जिसे देख शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी! 128 मिलियन व्यूज के...

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह का एक गाना इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है. इस गाने में एक्टर के रोमांटिक अंदाज को देखकर आप एकदम हैरान हो जाएंगे.

By: Shreya Pandey  |  Published: September 15, 2025 2:15 PM IST

Pawan Singh का 'सुहागरात' वाला गाना हो रहा वायरल, एक्ट्रेस संग किया ऐसा  रोमांस, जिसे देख शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी! 128 मिलियन व्यूज के...

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का जादू दर्शकों पर छाया रहता है. उनके गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं और देखते ही देखते करोड़ों व्यूज हासिल कर लेते हैं. पवन सिंह का एक पुराना गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसने अपनी बोल्डनेस से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह गाना एक 'सुहागरात' के सीन पर फिल्माया गया है, जिसमें पवन सिंह ने एक्ट्रेस के साथ ऐसा रोमांटिक सीन किया है, जिसे देख फैंस शर्म से पानी-पानी हो रहे हैं. इस गाने के वीडियो को आप एकदम अकेले में ही देखें. गाने के सीन के साथ इस गाने के बोल भी बेहद बोल्ड हैं.

'पिया छोड़ दीही ना' गाना हुआ वायरल

यह गाना है 'पिया छोड़ दीही ना', जिसमें पवन सिंह एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद हॉट और रोमांटिक है. वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह और आस्था के बीच के रोमांटिक और बोल्ड सीन को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है. पवन सिंह का दमदार अंदाज और आस्था सिंह की अदाओं ने इस गाने और भी दमदार बना दिया है. गाने में दोनों के बीच का रोमांस इतना शानदार है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं. वहीं इस गाने को लोग बहुत प्यार भी दे रहें हैं.

मिले 128 मिलियन से ज्यादा व्यूज

'पिया छोड़ दीही ना' गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. रिलीज होते ही यह गाना YouTube पर ट्रेंड करने लगा और इसने 128 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इस गाने पर फैंस भी लागातार कमेंट्स कर रहें हैं और पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं. इस गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है. वहीं इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने लिखा है. आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों रिएलिटी शो Rise and Fall में नजर आ रहें हैं. जहां उनके गेम को लोग बहुत पसंद कर रहें हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.