भोजपुरी स्टार पवन सिंह बेहद फेमस हैं, इन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब जाने जाते हैं. पवन सिंह के गाने बहुत सुने जाते हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह भले ही पूरे देश के फैंस के दिलों पर राज करते हैं लेकिन उनकी पत्नी से उनके रिश्ते बिल्कुल अच्छे नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच के रिश्ते बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. काफी समय से दोनों के बीच का विवाद सुर्खियों में है, लेकिन अब ज्योति सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए एक बेहद चौंकाने वाली बात कही है. उनके इस पोस्ट ने न सिर्फ फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद भावनात्मक और दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया. ज्योति सिंह ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने एक्टर पर उन्हें अकेला छोड़ने और उनके माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है. ज्योति ने आगे लिखा कि "छठ के समय मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई. आप जब डिहरी में आए थे, मैंने उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा, लेकिन आप ने मिलने से मना कर दिया. मुझे बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को. पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया.'
View this post on Instagram
सुसाइड की बात की
अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हुई पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि "दुनिया का कौन-सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है. मेरे मां-बाप की इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा है. जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी, तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी, आप मुझे वहीं छोड़ देते. मुझे झूठा आश्वासन देकर लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर, आज आपने मुझे जीवन की उस चोटी पर खड़ा कर दिया है कि मुझे आत्मदाह के सिवाए कुछ नहीं सूझ रहा हैं. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझपर ही उठेगी और मेरे मां-बाप पर उठेगा." उन्होंने अंतिम में लिखा कि "मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं, अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रहा है. एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए. मेरे कॉल-मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए. कभी तो मेरा दर्द समझिए. आपकी पत्नी, ज्योति"
Subscribe Now
Enroll for our free updates