Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने महिला से धुलवाए पैर, वीडियो देख लोग बोले- 'ये महिला बहुत...'

Jyoti Singh Wash Feet By Women: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय दावेदारी पेश कर रही है. उन्होंंने अपने क्षेत्र की महिलाओं से पैर धुलवाए हैं. ये बात चर्चा का विषय बनी हुई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 28, 2025 3:38 PM IST

Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने महिला से धुलवाए पैर, वीडियो देख लोग बोले- 'ये महिला बहुत...'

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) का माहौल है और पूरे देश के लोगों की निगाहें इस पर लगी हुई हैं. सिनेमा की दुनिया से जुड़े लोग भी चुनाव में दावेदारी पेश कर रहे हैं. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा से आरजेडी के प्रत्याशी हैं तो पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) काराकाट विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है. ज्योति सिंह की एक तरफ जहां अपने पति और भोजपुरी स्टार पवन सिंह से विवाद चल रहा है, वहीं वह अपने विधानसभा क्षेत्र मे लगातार चुनाव प्रचार में लगी हैं. इसी बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महिला से पैर धुलवा रही हैं. उनके इस वीडियो पर लोगों जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ज्योति सिंह का वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर रामजी कुमार के नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बेड पर बैठी हैं और महिला जमीन में बैठकर उनके पैर धोती नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल होने पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है लेकिन अधिकतकर लोगों ने ज्योति सिंह की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा है, 'ज्योति दीदी जिंदाबाद.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये औरत उनको बेटी मान रही है और बेटी का पैर धोया जाता है.' एक यूजर ने लिखा है, 'ये महिला बहुत अच्छी है भाई.' एक यूजर ने लिखा है, 'ज्योति जी बहुत नेक महिला हैं.' यहां पर देखें वीडियो.

TRENDING NOW

ज्योति सिंह का पति पवन सिंह के साथ चल रहा विवाद

गौरतलब है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है. ज्योति सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां तक कि ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पवन सिंह ने उनका अबॉर्शन हुआ है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.