भोजपुरी सुपरस्टार बनने से पहले ऐसी दिखा करती थीं Rani Chatterjee
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भोजपुरी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, समय समय पर रानी चटर्जी अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं. कभी अपने वीडियोज में रानी चटर्जी डांस करती हैं तो कभी जिम में पसीने बहाती हैं. कई बार तो रानी चटर्जी लोगों को हंसाती भी नजर आ जाती हैं. यही वजह है कि समय-समय पर रानी चटर्जी की पोस्ट सोशल मीडिया पर बवाल मचाती रहती है. इस समय भी रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कुछ समय पहले ही रानी चटर्जी ने एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को देखकर रानी चटर्जी के फैंस को सदमा लग गया है. दरअसल हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने बचपन की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है. इस तस्वीर में रानी चटर्जी लाल रंग का टॉप पहनकर कैमरे के आगे पोज देती नजर आ रही हैं. रानी चटर्जी के चेहरे पर एक अलग ही किस्म की मासूमियत दिख रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने खुलासा किया है कि ये तस्वीरतब ली गई थी जब वो 8 साल की थीं. रानी चटर्जी के लाल टॉप पर बड़ा बड़ा हॉट लिखा हुआ है. इसके साथ ही रानी चटर्जी ने बड़ी की शान से अपनी कमर पर हाथ रखा हुआ है.
रानी चटर्जी का ये अंदाज देखकर फैंस के बीच हंगामा मच गया है. फैंस कह रहे हैं कि रानी चटर्जी को बचपन से ही पता था कि उनको क्या बनना है. रानी चटर्जी जानती थीं कि वो हीरोइन बनने वाली हैं.तस्वीर में रानी चटर्जी की क्यूटनेस देखते ही बन रही है. रानी चटर्जी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस पोस्ट पर लगातार हार्ट्स की बरसात हो रही है. इससे पता चलता है कि रानी चटर्जी को उनके फैंस कितना प्यार करते हैं.
वहीं अपनी तस्वीर पर रानी चटर्जी ने कैप्शन भी लिखा है. रानी चटर्जी ने लिखा है कि एक बार बचपन बीत गया तो वो वापस नहीं आएगा. लगता है कि सुपरस्टार बनने के बाद भी रानी चटर्जी अपने बचपन को मिस कर रही हैं. अब बचपन को भला कोई कैसे भूल सकता है. ये वही समय होता है जब आप बिना किसी चीज की फिक्र किए जिंदगी जीते हैं. अब ये तो हर कोई जानता है कि बड़े होने के बाद रानी चटर्जी ने किस तरह से अपने परिवार का नाम रोशन किया है. रानी चटर्जी एक से बढ़कर एक स्टार के साथ भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…