Bhojpuri Celebs mourn on the demise of Sidhu Moose Wala: पंजाब के मनसा में रविवार को पंजाबी रैपर और सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारी के अनुसार उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी और उन्हें मनसा अस्पताल ले जाया गया। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा सिंगर की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई। ऐसे में बॉलीवुड और पंजाब इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी सेलेब्स ने भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख व्यक्त किया है।
रवि किशन ने सिद्धू मूसेवाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शॉकड। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे। ओम शांति सिद्धू मूसेवाला।'
रितेश पांडे ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। हत्या अत्यंत दुःखद है व इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों व शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे सरकार इस मामले की जल्द से जल्द जांच करे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवायी जाए।'
प्रियंका रेवाड़ी ने पंजाबी सिंगर की तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, "दिल दहला देने वाली खबर है। मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।'
आकांशा दुबे ने लिखा, 'जीवन में कुछ सच्चाई को स्वीकार करना मुश्किल होता है। आपकी यादें कभी नहीं भूल पाएंगी!'
भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह ने लिखा, 'पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की घटना निंदनीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे एवं परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दे।'
आम्रपाली दुबे ने भी सिद्धू मूसेवाला की एक फोटो शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates