Ravi Kishan Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का जलवा सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही नहीं बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी फैला हुआ है. एक्टर अपनी दमदार और शानदार एक्टिंग से हर रोल में लोगों का दिल जीत जाते हैं. वहीं अब रवि किशन (Ravi Kishan News) के बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनका वायरल हो रहा एक वीडियो (Ravi Kishan Viral Video) है, जिसे देखकर फैंस कन्यूज हो गए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
यूजर्स क्यों कर रहे रवि किशन और सलमान खान की तुलना?
रवि किशन (Ravi Kishan Instagram Post) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की, जिसमें वह पसीन से तरबतर, जबरदस्त ट्राइसेप्स और बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Meditative state', लेकिन फैंस का ध्यान उनकी फिट बॉडी और सलमान खान (Salman Khan) जैसे लुक पर अटक गया.
View this post on Instagram
'रियल आईडी से आओ भाईजान...'
बस फिर क्या था जैसे ही रवि किशन (Ravi Kishan Zym Video) का ये वीडियो और फोटो वायरल हुआ लोग उनकी तुलना सलमान खान से करने लगे. तस्वीरों को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. किसी ने लिखा, 'भाई ये तो सलमान खान प्रो मैक्स हैं.' तो कोई बोला, 'मुझे समझने में वक्त लगा कि ये रवि किशन हैं या सल्लू भाई.' वहीं कुछ लोग तो उन्हें रियल भाईजान बताने लगे और बोले, 'रियल आईडी से आओ भाईजान.' ऐसे ही तमाम रिएक्शन एक्टर के इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी 'सन ऑफ सरदार 2'?
गौरतलब है कि, रवि किशन (Ravi Kishan Movie) जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardar 2) में नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर उन्होंने अपनी कमर कस ली है और उसका सबूत उनके इस जिम वीडियो और फोटो से साफ झलक रहा है. यह फिल्म 2012 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जिसे विजय कुमार अरोड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं. बता दें कि, यह मूवी इसी साल 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज (Son Of Sardar 2 Release Date) होगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates