Akshara Singh Will Seen in Sabka Baap Angutha Chaap with Dinesh Lal Yadav: बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। दर्शक भी भोजपुरी स्टार्स की फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि वो दिनेश लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' (Sabka Baap Angutha Chaap) में नजर आएंगी। Also Read - Pawan Singh-Akshara Singh Love Story: अक्षरा सिंह की जवानी पर फिदा पवन सिंह ने रातों-रात शादी कर तोड़ा था अदाकारा का दिल, शराब के नशे में की थी मारपीट
अक्षर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'एक बार फिर साथ दिनेश लाल यादव जी।' अक्षरा सिंह द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर दिनेश लाल यादव ने कमेंट करते हुए शानदार लिखा है। इस फोटो में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए हुए अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बाइक पर बैठे हुए अक्षरा सिंह ने अपने हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी पकड़ा हुआ है।
दिनेश लाल यादव की ज्यादा फिल्में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ हैं। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता है लेकिन इस बार दिनेश और अक्षरा की जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देगी। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। निर्देशन रिपोर्ट्स की मानें दिनेश और अक्षरा की जोड़ी 'सबका बाप अंगूठा छाप' के अलावा आने वाली फिल्म 'फसल' में भी नजर आएंगी। Also Read - Akshara Singh के साथ नशे की हालत में मारपीट करने पर उतारू थे Pawan Singh, सबके सामने कर डाली थी ऐसी हरकत
अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए-नए गानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का नया गाना 'बॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका' यूट्यूब पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गया है। गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। Also Read - Akshara Singh के इस वीडियो ने 1 घंटे के अंदर मचाया धमाल, मस्ती-मस्ती में डायरेक्टर को दिया करारा जवाब
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।