Bhojpuri Song में दिखी Sunny leone की कातिल अदाएं, लाल- पीली साड़ी पहन Neelkamal Singh संग किया... धूम मचा रहा ये गाना

Bhojpuri Industry के सुपरस्टार सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का नया गाना 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: March 19, 2025 6:04 PM IST

Neelkamal Singh And Sunny Leone Bhojpuri Song Ladki Deewani: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) का नया गाना 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani) आउट हो चुका है. यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में नीलकमल के साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी अपनी कातिल अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं. जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर आया, फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया. भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच इस जोड़ी की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर हाथों-हाथ वायरल हुआ 'लड़की दीवानी' गाना

नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh New Song) के नए गाने 'लड़की दीवानी' (Ladki Deewani Song) में सनी लियोनी (Sunny Leone In Bhojpuri Song) का देसी अंदाज देखने लायक है. इसमें वह कभी लाल तो कभी पीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं, साथ ही उनके ठुमके ऐसे हैं कि कोई भी फैन खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहा. वहीं नीलकमल सिंह की एनर्जी और स्टाइल ने गाने को और भी खास बना दिया है. दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि ऐसा लगता है मानो ये जोड़ी पहले भी कई बार साथ काम कर चुकी हो. गाना सुनते ही कानों में बस जाता है और पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि 'लड़की दीवानी' रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Neelkamal Singh के साथ सनी लियोनी की जोड़ी ने लगाई आग

ये गाना टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ है और रिलीज के कुछ ही घंटों में इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, 'सनी (Sunny Leone Bhojpuri Song) और नीलकमल (Bhojpuri Singer Neelkamal Singh) की जोड़ी ने आग लगा दी' और 'ये गाना तो बार-बार सुनने का मन करता है.' भोजपुरी सिनेमा में सनी लियोनी की ये एंट्री फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. पहले भी वो भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार नीलकमल के साथ उनकी जोड़ी ने गेम चेंज कर दिया.