Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ravi Kishan ने मीडिया के सामने Rani Chatterjee को किया था Kiss, शर्म से पानी-पानी हो गई थीं एक्ट्रेस

Ravi Kishan kissed Rani Chatterjee: भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को मीडिया के सामने किस कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस शर्म से पानी-पानी हो गई थीं।

By: kumar sarash  |  Published: November 15, 2023 5:41 PM IST

Ravi Kishan ने मीडिया के सामने  Rani Chatterjee को किया था Kiss, शर्म से पानी-पानी हो गई थीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Throback: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में अपना जलवा बिखेरा हैं। रवि किशन ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के मामले में रवि किशन, बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स को टक्कर देते हैं। बता दें कि रवि किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम बॉलीवुड और भोजपुरी एक्ट्रेस नगमा (Nagma) के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद रवि किशन और एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) करीब आ गए। एक बार रवि ने रानी संग कुछ ऐसा कर दिया था कि वो शर्म से पानी-पानी हो गई थीं।

रवि किशन ने सबके सामने रानी चटर्जी को किया था किस

भोजपुरी स्टार रवि किशन और रानी चटर्जी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इन दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। एक समय ऐसा था जब रानी चटर्जी और रवि किशन को लेकर खूब चर्चा होती थी। कहा जाता है था कि रवि और रानी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक बार रवि किशन ने मीडिया के सामने रानी चटर्जी को किस कर दिया था। ये देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं रवि किशन का ये अंदाज देख रानी चटर्जी भी हैरान रह गई थीं।

नगमा और रवि किशन की लव स्टोरी

बताते चलें कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने सलमान खान की एक्ट्रेस नगमा को भी डेट किया था। कहा जाता है कि रवि और नगमा एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। हालांकि नगमा से प्यार करने से पहले ही रवि किशन शादीशुदा थे, उनके चार बच्चे भी थे। जब रवि किशन की पत्नी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जमकर हंगामा किया था। इसी वजह से रवि ने नगमा से दूरी बना ली थी।


About the Author

Kumar Sarash