Uma Trailer Release: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar) एक बार फिर से चर्चा में हैं. वह हमेशा ही आम फिल्मों से अलग कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं. इसी कड़ी में इस बार वह समाज को जागरुर करने वाली फिल्म 'उमा' (Uma) लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर 28 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया गया है. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से रत्नाकर कुमार ने सामाजिक मुद्दों पर फिल्म (Uma Trailer) बनाने की मिसाल कायम की है.
नए अवतार में लौटीं माही श्रीवास्तव
फिल्म में लीड रोल में भोजपुरी इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastav) हैं, जिन्होंने 'उमा' (Uma) का टाइटल रोल निभाया है. ट्रेलर बताता है कि यह कहानी एक सीधी-साधी गांव की लड़की की है, जिसका बाल विवाह हो जाता है. बड़ी होने पर हालात, कुछ ऐसे बनते हैं कि, उसे तलाक तक की नौबत आ जाती है.
TRENDING NOW
कोर्ट रूम में माही श्रीवास्तव की गूंजेगी दहाड़
फिल्म का सबसे दमदार हिस्सा तब आता है, जब माही श्रीवास्तव (Mahi Srivastav) कोर्ट में अपने हक की लड़ाई लड़ती नजर आती हैं. वह न सिर्फ कोर्ट में इंसाफ मांगती है, बल्कि समाज के ताने देने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं. उनके साथ एक्टर रितेश उपाध्याय भी गांव के सीधे-सादे लड़के की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनका बचपन में उमा से विवाह हुआ था. यह एक फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म है.
क्या 'जया' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'उमा'?
निर्माता रत्नाकर कुमार पहले ही 'जया' जैसी महिला-प्रधान फिल्म बनाकर देश से विदेश तक में कई अवार्ड जीत चुके हैं. इस फिल्म में भी माही श्रीवास्तव ने 'जया' बनकर बेस्ट अभिनेत्री का खिताब हासिल किया था. वहीं अब 'उमा' का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि, यह फिल्म भी नया इतिहास रचेगी और 'जया' के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि, ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates