Pawan Singh Birthday Video: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है. दरअसल, 5 जनवरी 2026 को एक्टर अपना 40वां जन्मदिन (Pawan Singh Birthday) मना रहे हैं. उन्होंने बीती रात अपने लखनऊ स्थित आवास स्थान पर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर केक काटकर जश्न मनाया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, लेकिन इस क्लिप के सामने आते ही लोग भड़क उठे. आइए जानते हैं आखिर पवन सिंह (Pawan Singh Video) की इस वीडियो में ऐसा क्या था, जिसे देखते ही लोग पावरस्टार को ट्रोल करने लगे.
केक कटिंग वीडियो पर क्यों ट्रोल हो रहे हैं Pawan Singh?
पवन सिंह के 40वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन का सामने आया ये वीडियो उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सेयर किया है. इस क्लिप में पवन सिंह के बर्थडे की केक कटिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि, पवन न तो ठीक से खड़े हो पा रहे हैं और नही अपनी आंखें खोल पा रहे हैं. केक काटते समय उनकी हालत देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
TRENDING NOW
महिमा सिंह की उंगलियां चाटते दिखे Pawan Singh
पवन सिंह के केक कटिंग सेलिब्रेशन की वीडियो को शेयर करते हुए उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें.' वहीं वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह भी नजर आ रही हैं, एक्टर का हाथ पकड़कर केक काटती हैं और फिर बाद में पवन उनकी केक से सनी उंगलियों को चाटते हुए भी दिखाई दिए. लेकिन इस बीच एक्टर कहीं और ही खोए हुए नजर आए, जो कैमरे में कैद हो गया और उनकी हालत देखकर इंटरनेट पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया.
View this post on Instagram
Pawan Singh की हालत देख भड़के लोग
पवन सिंह इस बर्ताव से नाराज और निराश यूजर्स के तमाम कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इतना पीना जरूरी था?' दूसरे ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, पर इतना पिया हुआ है कि बोल भी नहीं पा रहे हो.' तीसरे ने तंज करते हुए लिखा, 'फुल पीया हुआ है.' एक अन्य निराश फैन ने लंबी पोस्ट लिखी, 'पवन भैया, आप तो पूरे पियक्कड़ बन गए हैं. आप भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, आपको सोच-समझकर चलना चाहिए. आने वाली पीढ़ी आपसे क्या सीखेगी?'
तो वहीं कईयों ने लिखा कि, 'पूरा पीकर टुल है.' ज्योति सिंह के इस वीडियो पर ऐसे ही तमाम कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं एक्टर का ये वीडियो इटंरनेट पर अब आग की तरह फैल रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
