Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'पावरस्टार' पवन सिंह एक बार फिर विवादों और चर्चाओं में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनके 40वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, क्योंकि इसमें पवन सिंह एक 'मिस्ट्री वुमन' का हाथ थामकर केक काटते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि वीडियो में दिख रही महिला की मांग में सिंदूर है, जिसने सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है. आइए जानते हैं आखिर कौन है यह महिला और क्यों इस वीडियो पर हंगामा मचा है.
कौन है वीडियो में नजर आने वाली महिला?
वीडियो के वायरल होते ही हर कोई उस महिला की पहचान जानना चाहता था. आपको बता दें कि यह महिला कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की उभरती हुई एक्ट्रेस महिमा सिंह (Mahima Singh) हैं. महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो में एक्टिव हैं. हाल ही में पवन सिंह का एक गाना 'बानी लइका' रिलीज हुआ था, जिसमें महिमा सिंह उनके साथ नजर आई थीं. दर्शकों ने पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है, और इसी गाने की सफलता व जन्मदिन के मौके पर वे पवन सिंह के साथ जश्न मनाती दिखीं हैं.
TRENDING NOW
क्या है विवाद की असली वजह?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. ज्योति ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें." ज्योति का यह पोस्ट चर्चा का विषय इसलिए बना क्योंकि उनके और पवन सिंह के बीच पिछले काफी समय से अनबन और कानूनी लड़ाई की खबरें आ रही थीं. ऐसे में किसी महिला के साथ पति का वीडियो शेयर करना, लोगों को हजम नहीं हो रहा है. कुछ इसे ज्योति का बड़प्पन मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक तंज के रूप में देख रहे हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि केक काटते समय पवन सिंह काफी खुश हैं. वे महिमा का हाथ पकड़कर केक काट रहे हैं और बीच-बीच में 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगा रहे हैं. महिला की मांग में सिंदूर होने की वजह से कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है? इतना ही नहीं पवन सिंह ने महिमा सिंह के हाथों से केक तो काटा ही था बल्कि उनकी उंगलियों पर लगा हुआ केक भी खाया था. जिसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है. पवन सिंह के लिए ये जन्मदिन उन्हें एक बार फिर विवादों में खड़ा कर दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates