Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम तो गोविंदा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बढाए कदम? निरहुआ संग वायरल फोटो ने खोल दिए बड़े राज

गोविंदा और भोजपुरी स्टार निरहुआ की एक लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस फोटो में गोविंदा भोजपुरी स्टार निरहुआ संग नजर आ रहें हैं. इस फोटो के आने के बाद फैंस कयास लगा रहें हैं कि क्या गोविंदा अब भोजपुरी फिल्मों में काम करेंगे?

By: Shreya Pandey  |  Published: March 17, 2026 8:04 PM IST

बॉलीवुड में नहीं मिल रहा काम तो गोविंदा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बढाए कदम? निरहुआ संग वायरल फोटो ने खोल दिए बड़े राज
nirahua

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा और भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की एक लेटेस्ट फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले गोविंदा को जब निरहुआ के साथ एक ही फ्रेम में देखा गया, तो फैंस के दिमाग में यह सवाल आने लगा कि क्या अब बॉलीवुड का यह एक्टर यूपी-बिहार के सिनेमाई पर्दे पर अपना जलवा दिखाने वाला है?

गोविंदा और निरहुआ की फोटो हो रही वायरल

भोजपुरी फिल्म जगत का बॉलीवुड से नाता बहुत पुराना है. रवि किशन, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे सितारों ने न केवल भोजपुरी में राज किया बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. वहीं शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी जैसी गायिकाओं ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी सुरीली आवाज दी है. लेकिन इस बार चर्चा अलग है, क्या बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा भोजपुरी की ओर रुख कर रहा है? इस चर्चा को हवा दी निरहुआ के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने, जिसमें वे गोविंदा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

निरहुआ ने शेयर किया पोस्ट

निरहुआ ने इस खास मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए बड़े ही सम्मान के साथ लिखा, "आदरणीय बड़े भैया, हम सबके चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, हर हर महादेव." जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कमेंट सेक्शन में कोई उन्हें 'दो राजा बाबू' कह रहा है, तो कोई गोविंदा से गुजारिश कर रहा है कि अब एक फिल्म भोजपुरी में भी हो जाए. 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और डांस से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले गोविंदा की लोकप्रियता आज भी वैसी ही बरकरार है.

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

गोविंदा का हिट करियर

बता दें कि गोविंदा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनके डांस स्टेप्स आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है. दूसरी ओर, निरहुआ न केवल भोजपुरी के सबसे सफल एक्टर और गायक हैं, बल्कि अब वे राजनीति की दुनिया में भी एक्टिव हैं. आम्रपाली दुबे के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह किसी फिल्म का हिस्सा है या महज एक मुलाकात.

गोविंदा अपने फैंस को देंगे सरप्राइज?

फिलहाल, इस तस्वीर ने दोनों इंडस्ट्री के बीच एक नई हलचल पैदा कर दी है. अगर गोविंदा वाकई किसी भोजपुरी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो यह न केवल इस भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ी बात होगी, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज होगा. अब देखना यह है कि यह आशीर्वाद केवल एक मुलाकात है या पर्दे पर किसी बड़े धमाके की तैयारी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.