22 जनवरी 2024 राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस दिन भक्तों की करीब 500 सालों की तपस्या पूरी होने वाली है। इसी दिन अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत के तमाम बड़े दिग्गज शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों भगवान राम के ऊपर कई गाने बन रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राम भक्तों के लिए भजन पेश किया है। इस गाने को सुनते ही लोग प्रभु की भक्ति में लीन हो गए हैंं।
मनोज तिवारी एक भोजपुरी एक्टर और सिंगर हैं और साथ ही वो भाजपा के बड़े नेता भी हैं। उनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम भक्तों को एक तोहफा दिया है। उनका गाना 'वो हैं राम' रिलीज हो गया है। इस गाने में मनोज तिवारी भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। बता दें कि वो हैं राम' के लिरिक्स संतोष कुमार ने लिखे हैं। मनोज तिवारी का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
मनोज तिवारी भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। साथ ही मनोज तिवारी ने एक से बढ़कर गाने में गाए हैं। बताते चलें कि मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने में काफी मेहनत की है। मनोज तिवारी ने बॉलीवुड में गाने गाए हैं। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी राजनीति में काफी एक्टिव हैं। वो भाजपा के सांसद हैं। मनोज तिवारी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं वो हर मुद्दे पर अपनी राय देते हैं।