ZEE Bhojpuri Samman 2026: अंशुमान सिंह राजपूत को मिला यंग एक्टर का अवॉर्ड, माही श्रीवास्तव ने जीता यंग एक्ट्रेस का पुरस्कार

ZEE Bhojpuri Samman 2026: 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट यंग एक्टर और बेस्ट यंग एक्ट्रेस कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिए गए हैं. ये पुरस्कार अंशुमान सिंह राजपूत और माही श्रीवास्तव ने अपने नाम किए हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 9, 2026 12:16 AM IST

ZEE Bhojpuri Samman 2026: भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' पटना में हुआ. इस अवॉर्ड फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री तमाम सितारों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया. इस इवेंट में कई भोजपुरी सितारों ने शिरकत की और महफिल में चार चांद लगा दिए. इन भोजपुरी सितारों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं. 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट यंग एक्टर और बेस्ट यंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया है. आइए जानते हैं कि बेस्ट यंग एक्टर और बेस्ट यंग एक्ट्रेस किसे मिला है.

अंशुमान सिंह राजपूत और माही श्रीवास्तव का किया गया सम्मान

बिहार के पटना में 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट यंग एक्टर का अवॉर्ड अंशुमान सिंह राजपूत को मिला है. भोजपुरी एक्टर अंशुमान सिंह राजपूत ने कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया है. उत्तर प्रदेश के बलिया से आने वाले अंशुमान सिंह राजपूत ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया है. वहीं, बेस्ट यंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड माही श्रीवास्तव ने अपने नाम किया है. माही श्रीवास्तव भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. माही श्रीवास्तव की एक झलक के लिए उनके फैंस उतावले रहते हैं.

माही श्रीवास्तव और अंशुमान सिंह राजपूत ने इन मूवीज में किया काम

बेस्ट यंग एक्टर का अवॉर्ड पाने वाले अंशुमान सिंह राजपूत साल 2024 में आई भोजपुरी फिल्म 'छोटकी बहू बड़की बहू' में नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में भोजपुरी की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी और रानी चटर्जी ने काम किया था. इसके अलावा अंशुमान सिंह फिल्म 'सुहाग का बंटवारा' और फिल्म 'कुंभ का संगम 'में नजर चुके हैं. वहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को फिल्मों के साथ ही गानों में देखा जाता है. माही श्रीवास्तव 'संघर्ष 2', 'उमा', 'काली मेहंदी' जैसी भोजपुरी मूवीज में काम करती नजर आएंगी. माही श्रीवास्तव और अंशुमान सिंह राजपूत के तमाम चाहने वाले फैंस उनके प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.