जी भोजपुरी सम्मान 2026
ZEE Bhojpuri Samman 2026: एंटरटेन की दुनिया में भोजपुरी इंडस्ट्री का काफी योगदान है. भोजपुरी फिल्में, गाने और म्यूजिक एल्बम लोगों को बीच छाए रहते हैं. भोजपुरी सिनेमा अब ना सिर्फ एक क्षेत्र में सिमट हुआ हुआ बल्कि देश और दुनिया में काफी चर्चाओं में रहता है. भोजपुरी के इस योगदान को देखते हुए जी समूह ने 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' का आयोजन किया है. बिहार की राजधानी पटना में भोजपुरी सितारों की महफिल सजी है. इस अवॉर्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सितारों को सम्मानित किया गया. भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे दिनेश लाल यादव को पॉपलुर एक्टर और आम्रपाली दुबे को बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर का अवॉर्ड मिला है. आइए जानते हैं कि इन दिनों भोजपुरी स्टार्स को उनकी किन मूवीज के लिए अवॉर्ड मिला है.
भोजपुरी सिनेमा में काफी नाम कमाने वाले सितारे दिनेश लाल यादव निरहुआ को 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला है. उनको ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' के लिए मिला है. फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' साल 2025 में रिलीज हुई थी. विशाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा कई सितारे नजर आए थे. वहीं, 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर का अवॉर्ड आम्रपाली दुबे को मिला है. उनको ये अवॉर्ड उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की शादी के लिए मिला है. आम्रपाली दुबे की ये फिल्म साल 2025 में आई थी. फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी जैसे सितारों ने भी काम किया था. दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे को 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी काम किया है. वह 2 दशक से भोजपुरी सिनेमा की जान बने हुए हैं. दिनेश लाल यादव की जबरदस्त एक्टिंग उनके तमाम चाहने वाले फैंस को पसंद आती है. वह भोजपुरी के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आते हैं. दिनेश लाल यादव ने राजनीति में हाथ आजमाया है और वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा भी जा चुके हैं. वहीं, आम्रपाली दुबे के करियर के बारे में बात करें तो वह साल 2014 में पहली बार भोजपुरी फिल्म में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने कई मूवीज में काम किया है. आम्रपाली दुबे टीवी के कई शोज में भी नजर चुकी हैं. एक्ट्रेस के भोजपुरी गाने काफी वायरल होते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.