जी भोजपुरी सम्मान 2026
ZEE Bhojpuri Samman 2026: भोजपुरी मूवीज और भोजपुरी म्यूजिक में से किसी भी बात होती है तो लोग एक्साइटेड हो जाते हैं. इस इंडस्ट्री ने लोगों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिया है. भोजपुरी स्टार्स के म्यूजिक वीडियोज का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. सितारों के बीच की प्यारी केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहती है. इन सितारों के सम्मान के लिए जी मीडिया ने 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' का आयोजन किया है. बिहार की राजधानी पटना में आयोजित हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में कई कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड किसे मिला है. इसके साथ ही निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किसे दिया गया है.
पटना में आयोजित हुए 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर इन भोजपुरी मूवीज का अवॉर्ड खेसारी लाल यादव को दिया गया है. वहीं, मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस इन भोजपुरी मूवीज का अवॉर्ड अक्षरा सिंह को मिला है. भोजपुरी इंडस्ट्री के इन चर्चित सितारों का सम्मान होने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए काफी काम किया है और वह देश ही नहीं दुनिया में काफी पॉपुलर हैं. खेसारी लाल यादव राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं. अक्षरा सिंह की बात की जाए तो एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं.
'जी भोजपुरी सम्मान 2026' के दौरान बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल के लिए गुलशन पांडे और संजय पांडे को अवॉर्ड दिया गया है. गुलशन पांडे को फिल्म रिश्ते के लिए तो संजय पांडे को फिल्म आंखें के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. ये दोनों सितारे भोजपुरी सिनेमा में अपने निगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते हैं. गलुशन पांडे और संजय पांडे जिस भी फिल्म में नजर आते हैं तो उसका बज बढ़ जाता है. दोनों सितारों के द्वारा 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' अपने नाम करना बताता है कि वह प्रतिभा के कितने धनी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.