ZEE Bhojpuri Samman 2026: इस एक्टर और एक्ट्रेस को मिला बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड, नाम जानकर झूम उठे फैंस

ZEE Bhojpuri Samman 2026: 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में भोजपुरी सितारों को सम्मानित किया गया है. पटना में हुए इस इवेंट में अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड दिए गए हैं.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 9, 2026 12:22 AM IST

ZEE Bhojpuri Samman 2026: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के सम्मान के लिए 8 मई को पटना में जी समूह ने एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया. 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में रवि किशन, मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत तमाम सितारों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानत किया गया. भोजपुरी सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' काफी समय से चर्चा में बना हुआ था. आखिरकार वो शाम आई और भोजपुरी सितारों ने अपने हक का पुरस्कार ग्रहण किया. आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल और बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड किसे मिला.

इन सितारों के सपोर्टिंग रोल का पुरस्कार

'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड में दिए गए है, उसमें सपोर्टिंग रोल करने वाले सितारों को सम्मानित किया गया. विनोद मिश्रा को फिल्म 'रिश्ते' के लिए तो देव सिंह को फिल्म 'दंश' के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला है. भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विनोद मिश्रा और देव सिंह ने इंडस्ट्री में काम काम किया और नाम कमाया है. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड रति पांडे ने अपने नाम किया है. रति पांडे अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं.

विनोद मिश्रा ने किया 150 से ज्यादा फिल्मों में काम

'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड लेने वाले भोजपुरी एक्टर विनोद मिश्रा ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वह 'सीआईडी', 'क्राइम पेट्रोल', 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. विनोद मिश्रा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में गिने जाते हैं. बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल बनने वाले भोजपुरी एक्टर देव सिंह का करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने कई मूवीज में काम किया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का ध्यान खींचा. बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड लेने वाली भोजपुरी अभिनेत्री रति पांडे भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में काम किया है. वह कई बड़े भोजपुरी सितारों के स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.