ZEE Bhojpuri Samman 2026: यश मिश्रा और संजना पांडे को मिला ये अवॉर्ड, दोनों सितारों के फैंस हुए खुश

ZEE Bhojpuri Samman 2026: 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में भोजपुरी सितारों का सम्मान किया गया. इस अवॉर्ड फंक्शन में यश मिश्रा और संजना पांडे को भी सम्मानित किया गया.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 8, 2026 11:45 PM IST

ZEE Bhojpuri Samman 2026: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों को उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है. भोजपुरी सिनेमा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बॉलीवुड और टीवी से लेकर साउथ में भी काम कर रहे हैं. इन सितारों के सम्मानित करने के लिए 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' का आयोजन किया गया है. दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, रवि किशन, पवन सिंह समेत तमाम सितारों को अवॉर्ड दिया गया है. बिहार की राजधानी पटना में सजी महफिल में भोजपुरी सितारों ने जलवा बिखेरा है. आइए जानते हैं कि बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स और बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड किन सितारों को दिया गया है.

यश मिश्रा और संजना पांडे को मिला ये सम्मान

जी समूह के 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' में बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड यश मिश्रा को दिया गया है. यश मिश्रा को 'नागराज और चंडालिका' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है. साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन राजकिशोर प्रसाद राजू ने किया था. यश मिश्रा की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड संजना पांडे को दिया गया है. संजना पांडे को उनकी फिल्म 'कलेक्टर साहिबा' का लिए ये अवॉर्ड मिला है. साल 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यश मिश्रा और संजना पांडे को 'जी भोजपुरी सम्मान 2026' मिलने के बाद उनके तमाम चाहने वाले फैंस बधाई दे रहे हैं.

संजना पांडे और यश मिश्रा हैं पॉपुलर सेलिब्रिटी

भोजपुरी स्टार यश मिश्रा ने साल 2013 में अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. यश मिश्रा को मिला ये सम्मान बताता है कि उनके काम को कितना पसंद किया जाता है. भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे इंडस्ट्री की पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं. इंडस्ट्री में उनको टीआरपी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. संजना पांडे ना सिर्फ एक्टिंग करती हैं बल्कि सिंगिंग की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.