Also Read
काफी लम्बे समय से स्क्रीन से गायब रहने वाली अंकिता लोखंडे को अगर गुणों की खान कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जी टीवी के मशहूर धारावाहिक पवित्र रिश्ता के जरिए अंकिता ने अपनी काबिलेतारीफ अभिनय से करोड़ो दिलों को जीत लिया। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि अभिनय के साथ साथ अंकिता को डांस करना भी खूब भाता है और जैसे ही अंकिता को डांस करने का मौका मिलता है वह खुद को रोक नहीं पाती हैं।
बता दें कि इन दिनों अंकिता दुबई में है और वहाँ की ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसे देखकर लग रहा है कि दुबई में अंकिता खूब मस्ती कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को साझा किया है जिसमें वह दिल खोलकर डांस करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो दुबई में बॉलीवुड थीम पर बने एक पार्क की है जहाँ पहुँचते ही अंकिता खुद थिरकने से रोक नहीं पाई। नीचे आप भी देखें ये खूबसूरत वीडियो...[इसे भी पढ़ें- 'मणिकर्णिका' को लेकर अंकिता लोखंडे ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा 'मैं हूँ फिल्म की हिरोइन']
बता दें कि छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अंकिता बहुत जल्द फिल्मी पारी शुरु करने वाली हैं। जी हाँ फिल्म मणिकर्णिका के जरिए अंकिता फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई के रोल में नजर आएंगी। वहीं अंकिता इस फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की दोस्त झलकारी बाई की भूमिका निभाएंगी। पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान ही अंकिता ने खुलासा किया कि कंगना इस फिल्म की हीरो है और अपनी इस फिल्म में वह उनको (अंकिता) एक हिरोइन के तौर पर लॉन्च कर रही हैं। वैसे अंकिता की पहली फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कमेंटबॉक्स में बताइए कि इस फिल्म को देखने के लिए आप इस फिल्म को देखने के लिए कितना एक्साइटेड है?