Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 11: सलमान खान ने निभाई अपनी दोस्ती, रानी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' को करेंगे अपने शो पर प्रमोट!

वहीं, रानी की फिल्म हिचकी का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के साथ अटेच किया गया था।

By: Ashwini Dingankar  |  Published: January 3, 2018 11:40 AM IST

बिग बॉस 11: सलमान खान ने निभाई अपनी दोस्ती, रानी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' को करेंगे अपने शो पर प्रमोट!

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 11 आने वाले 14 जनवरी को ख़त्म होने वाला है लेकिन इससे पहले सलमान रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' को जमकर प्रमोट करने वाला हैं। एचटी कैफ़े को मिली जानकारी के अनुसार रानी छोटे परदे पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने जा रही है। सलमान खान से फिल्म का प्रमोशन शुरू होने वाला है। सलमान और रानी फिल्मों के साथ असल ज़िन्दगी में काफी अच्छे दोस्त है। रानी की यह कमबैक फिल्म बताई जा रही है। जिसके चलते अब सलमान भी अपनी दोस्त की फिल्म को जमकर प्रमोट करने वाले है। रानी और सलमान ने कुल सात फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री ने बड़े परदे पर धमाल मचाई थी। [इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 11: पुनीश शर्मा और लव त्यागी ने जीता 'बीबी माउंटेन' टास्क, अब एक की होगी डायरेक्ट फिनाले में एंट्री!!]

बता दें सलमान खान के शो पर 'टाइगर जिंदा है', 'फुकरे रिटर्न्स' और 'रेस 3' का जमकर प्रमोशन हुआ था। इस बार रानी ने मौका का फायदा उठाकर सलमान खान के शो को अपनों प्रमोशन को प्रमोट करने का जरिया चुना है। सलमान और रानी बड़े परदे पर एक साथ कई बार नज़र आये है लेकिन इन्हें छोटे परदे पर एक साथ देखना काफी एक्साइटमेंट से भरा रहने वाला है।

वहीं, रानी की फिल्म हिचकी का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के साथ अटेच किया गया था। रानी और सलमान निजी ज़िन्दगी में काफी क्लोज़ है। शो में आकर वो सलमान की पर्सनल ज़िन्दगी के बारे में काफी सवाल पूछने वाली हैं। बता दें फिल्म में रानी फिल्म में ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो नर्वस सिस्टम के विकार टॉरेट सिंड्रोम से ग्रस्त है। जिन्हें बात शुरू करने से पहले बार-बार हिचकी आती रहती है। वो हर हाल में अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में रहती है।