बिग बॉस 11: बेनाफ्शा सूनावाला ने घर से निकलते ही किया वरुण सूद से ब्रेक-अप ?

क्या बेनाफ्शा सूनावाला, वरुण के सवालों से भागने की कोशिश कर रही हैं ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: November 19, 2017 6:07 PM IST

दोस्तों आज रात के शो में आप देखेंगे कि बेनाफ्शा को घर से बाहर निकाल दिया जायेगा। हालांकि इस एपिसोड की शूटिंग पहले ही हो चुकी हैं और बेनाफ्शा बिग बॉस के घर के बाहर आ चुकी हैं। इस बात की जानकारी हमने आपको अपनी पिछले रिपोर्ट में भी दी है। घर से बाहर आने के बाद बेनाफ्शा ने सोशल मीडिया से वरुण सूद, रनविजय और प्रियांक शर्मा को अनफॉलो कर दिया है और स्टेटस डाला है कि ‘करारा जवाब मिलेगा’। जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: घर से बाहर निकलते ही भड़की बेनाफ्शा सूनावाला, सोशल मीडिया पर इन लोगों को दे डाली धमकी]

ben-story

असल में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार बेनाफ्शा ने वरुण सूद, रनविजय और प्रियांक को अन-फॉलो क्यों किया है ? इसके साथ-साथ वो अपने स्टेटर से किसे चेतावनी दे रही हैं कि करारा जवाब मिलेगा ? जो अंदाजा अभी तक सभी लोग लगा रहे हैं, उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि बेनाफ्शा और वरुण सूद अलग हो चुके हैं। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो बेनाफ्शा बिग बॉस के घर से बाहर आते ही वरुण को सोशल मीडिया से अन-फॉलो नहीं करतीं। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती है, जब तक बेनाफ्शा और वरुण में से कोई मीडिया के सामने आकर खुद इस बात को स्वीकार नहीं करता है।

वैसे हमें यह बात समझ नहीं आ रही है कि जब वरुण सूद कह चुके है कि वो बेनाफ्शा के साथ बैठकर सारी बातें क्लियर करेंगे तो फिर बेनाफ्शा ने अचानक ही यह स्टेटस क्यों डाला है ? क्या बेनाफ्शा, प्रियांक के सवालों से भागने की कोशिश कर रही हैं ? या फिर वो वरुण का सामना ही नहीं करना चाहती हैं इसीलिए उन्होंने स्टेटर के माध्यम से अपना स्टैंट क्लियर कर दिया है ? चलिए सच्चाई जो भी हो हम आपको जल्द ही बतायेंगे। आप बिग बॉस की हर खबर के लिए बॉलीवुड लाइफ के साथ जुड़े रहिए।