जबसे बिग बॉस के ग्यारवें सीजन की शुरुआत हुई है तबसे इस सीजन से जुड़ी हर दिलचस्प खबरें हम आप तक पहुँचाते रहते हैं। बिग बॉस 11 में हुई अब तक की लड़ाइयों की अगर लिस्ट बनाई जाए तो लिखने वाले कि क्या हालत होगी ये आप समझ ही सकते है। इस घर में अब तक अनगिनत लड़ाईयाँ हो चुकी है। घर के अंदर आपने देखा होगा कि शिल्पा शिंदे की उम्र को लेकर हिना खान ने एक बार खूब मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं आकाश डडलानी उन्हें अपनी माँ भी कहने लगे है। हद तो तब हो गई जब घर के किचन एरिया में जब बेन ने शिल्पा को सुनाते हुए कहा कि हम तो यंग संग है। बेन की बात सुनकर शिल्पा ने उनको खूब खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं इसके तुरंत बाद प्रियांक शर्मा ने भी कि शिल्पा उनकी माँ की उम्र की है जिनकी उम्र लगभग 45 साल है।
शिल्पा को लेकर कई लोगों ने घर में मजाक बनाया। किसी ने कहा कि वह बूढ़ी हो चुकी है इसलिए कोई भी टॉस्क उनसे आसानी से नहीं हो पाएगा और तो और वह जल्दी थक भी जाएगी। वहीं शिल्पा की खास दोस्त अर्शी की उम्र को लेकर बाहर भी एक मॉडल ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थी। जी हाँ हम बात कर रहे है गहना वशिष्ठ की। गहना ने कहा था कि अर्शी घर में सबको अपनी झूठी उम्र बताती रहती है। गहना का कहना था कि अर्शी की असली उम्र 32 साल है लेकिन वह घर में सभी के कहती है कि वह 27 साल की है। आइए एक नजर डालते है कि घर में मौजूद फीमेल कंटेस्टेंट की आखिर असली उम्र क्या है? [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं ये तीन हसीनाएं, आखिर किसका होगा पत्ता साफ?] Also Read - Tejasswi Prakash संग रोका की खबरों पर Karan Kundrra ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बोली 'ट्विटर पर तो मेरे बच्चे भी...'
शिल्पा शिंदे (40)
हातिम, भाभी, दो दिल एक जान और भाभी जी घर पर है जैसे शो का हिस्सा रह चुकी शिल्पा 40 साल की हैं। Also Read - Ormax Most Liked shows: अनुपमा का बाल भी बांका नहीं कर पाया नागिन 6, इन 4 शोज की रेटिंग में आया बंपर उछाल
हिना खान (30)
अक्षरा बनकर लोगों के दिलों पर आठ साल राज करने वाली हिना 30 साल की है। हिना का जन्म श्रीनगर में हुआ था लेकिन अपनी जिंदगी के कई साल उन्होंने दिल्ली में बिताए है और उसके बाद अपने करियर को बनाने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया था। Also Read - Today TV News: दोबारा मां बनी दयाबेन, जल्द ही काजोल के खानदान की बहू बनेंगी सुमोना चक्रवर्ती?
अर्शी खान (27-32 साल)
अर्शी की सही उम्र को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। भोपाल की रहने वाली इस मॉडल ने अपने कई वीडियोज से इंटरनेट पर धमाल मचाया है। खैर बिग बॉस के अंदर जबसे अर्शी के कदम पड़े है तबसे वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
बेनाफ़शा सूनावाला (21)
बेन इस सीजन की सबसे छोटी सदस्य है। बेनाफ़शा ने अपनी जिंदगी का आधा समय गोआ में ही बिताया है। एमटीवी की वीजे बेन अपनी बिकनी की तस्वीरों से काफी लाइमलाइट में रही हैं। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: बेनाफ्शा सूनावाला का ये डांस वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल, आपने देखा क्या?]
बंदगी कालरा (25)
25 साल की बंदगी उभरती हुई अदाकारा है और चंड़ीगढ़ की रहने वाली है। बंदगी ने बिग बॉस के घर में एक कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी। इन दिनों पुनीश के साथ उनका फेक रोमांस काफी सुर्खियाँ बटोर रहा है।
सपना चौधरी (27)
अपने धमाकेदार डांस से करोड़ो लोगों का दिल जीतने वाली सपना 27 साल की है। खैर इस शो में उन्होंने कहा था कि उनकी उम्र 25 साल से भी कम है। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: प्राइवेट पार्टियों में कुछ इस तरह परफॉर्मेंस देती थीं सपना चौधरी, वीडियो हो रहा है वायरल]
फिलहाल तो दिन पर दिन बिग बॉस का ग्यारवाँ सीजन दिलचस्प होता जा रहा है और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए हिना, सपना और बेनाफ़शा नॉमिनेट हुईं हैं। इतना ही नहीं आज घरवालों को अपना नया कैप्टन भी मिल जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी हुई हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।