सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 11 का समापन बहोत शानदार तरीके से हुआ।
बिग बॉस 11 शो की विनर बनी शिल्पा शिंदे। इन दिनों शिल्पा के पास काम की बहार है लेकिन उन्हें अपने मनपसंदीदा काम की तलाश है। वैसे बिग बॉस शो में आने वाला हर सदस्य ही मशहूर हुआ। फिलहाल हम यहाँ हरियाणा की शान सपना चौधरी की बात कर रहें हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही सपना को बॉलीवुड में भी काम मिला और अब भोजपुरी की दुनिया में भी उन्होंने कदम रखा है। जी हाँ, 'बैरी कंगना 2' नाम की भोजपुरी फिल्म में सपना चौधरी ने एक आइटम सॉंग किया है। शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म जल्द ही रिलीज की जानी है। देखें सपना चौधरी की डांस करते हुए तस्वीर।[इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 11: सपना चौधरी की किस्मत चमकी, सीरियल 'लाडो' में 'बाबूजी' गाने पर लगाएंगी ठुमके]
शूटिंग के बाद ही सपना ने 'बैरी कंगना 2' फिल्म की टीम के साथ भी कुछ तस्वीरें खिचवाई।
हरियाणा के बाद सपना का ठुमका यूपी और बिहार वालों के होश उड़ा देने वाला है, इस बात को हम मान कर चल रहें हैं। फिल्म में भोजपुरी के महानायक रवि किशन लीड रोल में हैं और काजल राघवानी उनके अपोजिट साइन की गईं है। [इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 11: प्राइवेट पार्टियों में कुछ इस तरह परफॉर्मेंस देती थीं सपना चौधरी, वीडियो हो रहा है वायरल]
बता दें कि साल 1992 में भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी। अब इस फिल्म की सिक्वल 'बैरी कंगना 2' पर भी ज़ोरदार काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही, वाराणसी और मिर्ज़ा पूर में होनी है। इस फिल्म में रवि किशन के अलावा सुधीर शर्मा, आशीष सिंह, और संजय पांडे भी मुख्य किरदार में नज़र आने वालें हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर है अशोक श्रीवास्तव और मुख्य सहायक हैं अरुण तिवारी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates








