बिग बॉस 11: हितेन के घर से बाहर जाते ही अर्शी खान पर टूटा दुखों का पहाड़, अब घर से होंगी अरेस्ट?

जानिए क्या हुआ ऐसा कि अर्शी को लेने आएंगी पुलिस...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: December 16, 2017 9:57 AM IST

घर के अंदर हो या बाहर...हर जगह अर्शी खान का नाम सुर्खियों में ही छाया हुआ है। हाल ही में गूगल ने इस साल के टॉप एंटरटेनर्स की एक लिस्ट निकाली थी जिसमें अर्शी दूसरे स्थान पर थी। जहाँ अर्शी के चाहने वालों के लिए ये खुशी की बात है वहीं कल ही अर्शी को तब गहरा धक्का लगा जब हितेन को सलमान खान के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि घर के अंदर एक हितेन ही थे जिनपर अर्शी मरती थीं और बात बात पर उनकी टाँग खींचा करती थी।

खैर अभी अर्शी की आँखों के आँसू ठीक तरह से सूखे भी नहीं थे कि उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जी हाँ अर्शी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। आईबी टाइम्स में छपी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार अर्शी के खिलाफ सोमवार को एक अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है। इस वॉरेन्ट में बताया गया है कि अर्शी ने अभी तक अपने ऊपर चल रहे केस को लेकर कोर्ट के प्रोसीजर्स को पूरा नहीं किया है। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: जब गौरी प्रधान ने हितेन तेजवानी के गालों पर किया किस तो शर्म से झुक गईं अर्शी खान की निगाहें, देखें वीडियो]

दरअसल कुछ साल पहले अर्शी ने अपने बॉडी पर भारत और पाकिस्तान का झंडा बनवाया था जिसको लेकर उस समय काफी हंगामा मचा था। जालंधर के एक वकील ने इस बात को लेकर अर्शी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जो केस अभी तक चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो जालंधर के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को बिग बॉस के घर में घुसकर अर्शी को अरेस्ट करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि अर्शी खान के खिलाप यह दूसरी बार वारेंट भेजा गया है और यह तीसरा मौका है जब अर्शी खान ने ट्रायल अटेंड नहीं किया है। फिलहाल तो नीचे देखें अर्शी की विवादित तस्वीरें.... [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: स्विमिंग पूल के बाद अब आई जकूजी की बारी, अर्शी खान समेत लव और प्रियांक ने की ढ़ेर सारी मस्ती]

1513350816_arshi-khan (1)

1513350816_arshi-khan

अगर आप अर्शी के प्रशंसक है तो आपके लिए एक खुशखबरी भी है। जी हाँ अर्शी के पब्लिसिस्ट प्लिन रेमीडिओज ने कोर्ट ने 15 जनवरी 2018 का स्टे ऑर्डर ले लिया है। पोर्टल को फ्लिन ने जानकारी दी है कि, "सोमवार को अर्शी के खिलाफ एक अरेस्ट वॉरेन्ट जारी किया गया है। मैं कोर्ट में नहीं जा सका क्योंकि बीमार था और अर्शी बिग बॉस के घर के अंदर हैं। अर्शी बिग बॉस के घर में 1 अक्टूबर से हैं और पिछले तीन महिनों में कोर्ट की सुनवाई के लिए तीन बार बुलाया जा चुका है।" वैसे अगर अर्शी जैसे ही इस घर से बाहर आएंगी तो उन्हें तगड़ा झटका लग सकता है। इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।