Also Read
बिग बॉस का ग्यारहवां सीजन जब से शुरू हुआ हैं, अपने ड्रामों की वजह से सबसे विवादित शो बन गया है। आपने देखा होगा कि बिग बॉस के घर आये प्रतियोगियों ने इन तीन महीनों के सफ़र में कई बार झूठ बोला है, परन्तु ये झूठ प्रतियोगियों ने अब तक एक-दूसरे से ही बोले थे। इस शो जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जो आपके होश उड़ा देगा। जी हाँ पिछले हफ्ते से घर से बेघर हुए लव त्यागी ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ-साथ दर्शकों को भी अपने झूठ के लपेटे में ले लिया और इस बात की किसी को भी कानों कान भनक तक नहीं लगी। जी हाँ हम जानते है कि इस खबर पर आपका यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि लव ने मॉल टास्क के दौरान मिले वोटों को लेकर ना सिर्फ सलमान से बल्कि दर्शकों से भी झूठ कहा।
कल के एपिसोड में दिखाया गया कि विकास गुप्ता घर में पड़े वोटो के बाक्स को देखकर कहते हैं, कि लव के वोट बहुत कम लग रहें हैं, तो पुनीश शर्मा कहते हैं, हां इसमें बहुत ज्यादा तो तुम्हारे दिख रहे हैं। आकाश डडलानी भी पुनीश का साथ देते हुए कहते हैं किलव ने झूठ बोला होगा। विकास और पुनीश वोटों को फिर से गिनना शुरू करते हैं। ऐसे में लव त्यागी के वोट मात्र 293 ही निकलते है। आपको याद होगा कि लव ने वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने बोला था, कि उन्हें 393 वोट मिले है। लव के झूठ का पता चलते ही विकास, पुनीश और आकाश के होश उड़ जाते है। तीनों ये बात शिल्पा शिंदे और हिना खान को भी बताते हैं कि किस तरह लव ने हम सब से झूठ बोला है। जैसे ही हिना खान को इस बात का पता चलता है तो वह कहती हैं, कि हो सकता है गलती से हुआ हो लेकिन विकास गुप्ता कहते हैं, कि ये कोई एक दो वोट का नहीं बल्कि 100 वोट की बात है। इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है? [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: फिनाले से 4 दिन पहले ही इस शख्स को दिखाया गया बाहर का रास्ता, फैंस हो सकते हैं नाराज]
आपको बता दें कि पिछले वीकेंड के वार पर चारों नामिनेटेड सदस्यों को मॉल टास्क में मिलें वोटों की गिनती करके सलमान खान को बताना था जिसमें शिल्पा शिंदें, हिना और विकास के वोट लव से ज्यादा थे। ऐसे में कम वोट के चलते लव को शो से बाहर का रास्ता दिख दिया गया था। खैर अब देखना है कि लव त्यागी घर वालों के इस इल्जाम पर क्या जवाब देते हैं?