बिग बॉस 11: हिना खान के सपोर्ट में उतरीं दीपिका कक्कड़, दर्शकों को दे डाली इतनी बड़ी सलाह !!

जानिए दीपिका कक्कड़ ने बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए क्या कहा है ?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: November 23, 2017 9:03 PM IST

आज टीवी के सुपरहिट शो 'ससुराल सिमर का' की अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने बॉलीवुड लाइफ से मुलाकात की थी। क्योंकि दीपिका के करोड़ों फैन्स हैं तो हमने कोशिश करी कि हम उनसे ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछें। क्योंकि इस समय बिग बॉस 11 अपने पूरे चरम पर है तो हम कैसे दीपिका से इस बारे में सवाल न पूछते ? जब हमने दीपिका से बिग बॉस का हिस्सा बनने पर उनकी राय पूछी तो उनका कहना था कि, वो कभी भी इस शो पर नहीं जायेंगी क्योंकि वो अपने घर से दूर नहीं रह सकती हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप इस सीजन के टॉप 3 प्रतियोगियों के तौर पर किन-किन लोगों को देखती हैं तो उन्होंने बताया, ‘हितेन तेजवानी, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता सीजन 11 के टॉप 3 में अपनी जगह बना सकते हैं।’ दीपिका के जवाब में गौर करने वाली बात यह थी कि उन्होंने टॉप 3 प्रतियोगियों के लिए अपनी अच्छी दोस्त हिना खान का नाम नहीं लिया। [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: शिल्पा शिंदे और अर्शी खान ने हिना खान का दिल खोल के उड़ाया मजाक, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप !!]

क्योंकि हिना खान इस सीजन की काफी विवादित प्रतियोगी रही हैं और वो दीपिका की अच्छी दोस्त के रुप में भी जानी जाती हैं तो हमने दीपिका से हिना को लेकर भी सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए दीपिका ने बताया, ‘बिग बॉस के घर के अंदर प्रतियोगियों पर जिस तरह का दवाब रहता है, उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। घर पर टीवी के सामने बैठकर यह कहना बहुत ही आसान है कि वो गलत कर रही है।’ [इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 11: सब्यसाची सतपथी ने किया ऐलान, ‘यह तीन प्रतियोगी बना सकते हैं टॉप 3 में जगह’ !!]

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दीपिका ने कहा, ‘हालांकि इस बात को मैं भी स्वीकार करती हूं कि हिना खान इस समय एक अलग ही अवतार में लोगों के सामने आ रही हैं लेकिन हमें यह भी मानना चाहिए कि हर किसी का परिस्थितियों से निपटने का अपना एक अलग ही अदाज होता है। ऐसा हो सकता है कि हिना अब तक ऐसे दवाब में कभी भी न रही हों, जिस कारण उनका ऐसा नेचर लोगों को देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही साथ हमें भूलना नहीं चाहिए कि यह बिग बॉस का घर है, जहां रहना आसान नहीं है। आप काफी लम्बे समय के लिए अपने घर से दूर रहते हो, अपने प्यारे लोगों से दूर रहते हो। इसीलिए मुझे लगता है कि हमें कुछ परिस्थितियों के कारण हिना को जज नहीं करना चाहिए। हम लोग भी कई बार गलत होते हैं। कई बार हमारे सामने भी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब हम गलत तरीके से विहेव करते हैं।’ दीपिका की बातों से साफ है कि वो हिना के पक्ष में हैं। अब दर्शक दीपिका की बात को सुनकर हिना खान को सपोर्ट करते हैं या नहीं ? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। खैर आप बिग बॉस की हर ताजा खबर के लिए जुड़ रहिए बॉलीवुड लाइफ के साथ।