बिग बॉस 11: सपना चौधरी के बाद इस पूर्व प्रतियोगी के हाथ लगा बड़ा ऑफर, इस शो में आएंगी नजर

जानिए कौन है ये हसीना?

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: December 22, 2017 3:06 PM IST

विवादित शो बिग बॉस से बाहर होने के बाद सपना चौधरी के तो किस्मत के ताले ही खुल गए। जी हाँ इस हरियाणा की मशहूर डांसर सपना को बिग बॉस से बाहर आते ही कई ऑफर मिलने शुरु हो गए है। इन्हीं में से एक ऑफर था कलर्स चैनल पर आने वाले शो लाडो-वीरपुर की मर्दानी में आइटम नम्बर। बता दें कि सपना के बाद अब बिग बॉस की ही एक पूर्व प्रतियोगी के हाथ भी कुछ ऐसा ही ऑफर हाथ लगा है।

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सीजन में धमाल मचा चुकी मोनालिसा बहुत जल्द अपने लटके झटके से आपको दिवाना बनाने आ रही है। जी हाँ सुनने में आ रहा है कि मोनालिसा स्टार भारत के सीरियल निमकी मुखिया में आइटम नम्बर करती हुई दिखाई देंगी। मोनालिसा निमकी और बब्बू सिंह की सगाई सेरेमनी में ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आएंगी।

monalisa

इस मामले पर मोनालिसा ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि, "मैं इस शो में सिर्फ एक गाने में नजर आऊँगी। काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिला। इस शो की कास्ट काफी एनर्जेटिक है। मुझे पूरा सेट-अप काफी पसंद आया। खासकर की मेरा कॉस्ट्यूम बहुत सुंदर था। आशा करती हूँ कि दर्शकों को मेरा डांस नम्बर पसंद आएगा।" [इसे भी पढ़ें- जरा संभल कर !! बिग बॉस 10 की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा और विक्रांत के इस हॉट फोटोशूट को देखकर आपकी नीदें ना उड़ जाएं तो कहना]

वैसे मोनालिसा का डांस तो आप नच बलिए में भी देख चुके है। बिग बॉस के बाद मोनालिसा नच बलिए और कॉमेडी दंगल जैसे शोज में नजर आईं। कमेंटबॉक्स में बताए कि मोनालिसा को निमकी मुखिया में देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड है? बाकी बिग बॉस से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।