'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ ने भाई श्रीसंथ को घर बुलाकर कराया डिनर, पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखा- रिश्ते कैसे...

शोएब इब्राहिम भी श्रीसंथ को अपने साले साहब से कम नहीं समझते है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: January 7, 2019 7:22 PM IST

'बिग बॉस 12' में सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक रहा था दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ का रिश्ता। श्रीसंथ को मुंहबोला भाई बनाने के साथ ही घर में सबसे मजबूती के साथ अगर उनके साथ कोई खड़ा रहा था तो वो दीपिका कक्कड़ ही थी। आखिर में भी ये दोनों साथ टॉप 2 में खड़े हुए और अंत में ट्रॉफी दीपिका कक्कड़ के हाथ जाकर लगी। 'बिग बॉस 12' से निकलने के बाद अब दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम की आने वाली फिल्म 'बैटालियन 609' के प्रमोशन में बिजी है और इसे लेकर काफी एक्साइटेड भी है।

लेकिन इस सबके बीच अगर आप ये सोच रहे हैं कि दीपिका कक्कड़ अपने 'भाई' श्रीसंथ को भूल गईं है तो ऐसा कतई नही है। दीपिका कक्कड़ ने बीते दिन श्रीसंथ और उनके परिवार को घर पर बुलाकर डिनर पार्टी दी। इसके अलावा श्रीसंथ के साथ मिलकर दीपिका ने काफी मस्ती भी की और एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में दीपिका और श्रीसंथ गुब्बारे को हाथ में पकड़कर एक दूसरे के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे है। इस प्यारे से वीडियो को देखने के बाद आपको अपने बचपन की भी याद आ जाएगी। जब आप अपने भाई-बहन के साथ कुछ ऐसे ही लड़ते थे। देखिए वीडियो-

इतना ही नहीं, दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी श्रीसंथ को अपने साले साहब से कम नहीं समझते है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर श्रीसंथ के लिए एक इमोशनल संदेश दिया। उन्होंने लिखा, 'रिश्ते कैसे जुड़ जाते हैं, वो जरुरी नहीं होता। वो दिल से जुड़े रहें, वो जरुरी होता है।' देखिए पोस्ट-

श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ घर में एक दूसरे के सबसे ज्यादा करीबी थे। श्रीसंथ और दीपिका के इस रिश्ते पर भी घरवालों और उनके हेटर्स ने सवाल उठाए लेकिन हर मुश्किल पार करते हुए ये दोनों मजबूती के साथ एक दूसरे के साथ खड़े रहे और अपना मजबूर रिश्ता बनाया।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...