बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे सब्यासाची ने एक बड़ा ही मजेदार बयान दिया है। इस बयान के जरिए सब्या ने घर वालों की किचन स्ट्रेटिजी की कलई खोलकर रख दी है। बिग बॉस 12 में घर की किचन में इस बार कई सारे लोग साथ ही नजर आ रहे हैं। लेकिन इसे कई लोग इनकी स्ट्रेटिजी करार दे रहे हैं। दरअसल बीते कई सीजन में देखा गया है कि जो किचन संभालता है वही विजेता बनता है। ऐसे में इस बार ज्यादा से ज्यादा घरवाले बढ़चढ़कर किचन में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
अब हाल ही में एक वीडिया सामने आया है जिसमें सब्यासाची खुलकर घरवालों की इस किचन स्ट्रेटिजी पर बात कर रहे हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त उन्होंने कई घरवालों की क्लास लगा दी है। सब्यासाची ने कहा है, 'हां, ऐसा होता है, क्योंकि पिछले कई सीजन में देखा गया है कि जो लोग किचन को संभालते हैं और जो लोग लोगो को खाना खिलाने की जिम्मेदारी संभालते हैं वो जीत जाते हैं। इसे देखते हुए इस बार सारे के सारे कंटेस्टेंट किचन में घर गए हैं। किचन में घुसे हो तो भई कोई काम भी कर लो। कटाई-वटाई कर लो, कुछ साफ-सफाई कर लो, वैसे ही बर्तन पड़े हुए हैं। वैसे ही चीजें पड़ी हुई हैं। आधी खाई हुईं चीजें, फ्रीज में आधी चीजें, करणवीर कह रहे हैं कि प्लीज खाना मत फेंकों। किसी और को दे दो, कुछ करो, तो ऐसे में घर में संतुलन होना चाहिए। किसी एक को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सभी को खाना खिलाने का काम करना चाहिए। सब के सब होने से कोई फायदा नहीं होता। कई सारे कुक्स मिलकर चीजें खराब कर देते हैं।' सब्यासाची ने द खबरी के साथ बात करते हुए ये बात कही है। देखिए ये मजेदार वीडियो-
इस सीजन का विजेता कौन बनेगा ये अभी काफी दूर की बात है। शो को शुरु हुए महज 15 ही दिन हुए हैं और ऐसे में घरवालों ने अभी सही से एक दूसरे को समझना शुरू ही किया है। हमेशा की तरह शो के दूसरे हफ्ते तक हंगामे के सुर बढ़ने लगे हैं और अब कई कंटेस्टेंट्स के बीच आर-पार की लड़ाई सामने आने लगी है। आने वाले एपिसोड्स में भी आप जमकर हंगामा देखने वाले हैं।