Bigg Boss 12: वीकेंड के वार पर होने वाला है खूब धमाका, सलमान खान संग नजर आएंगी प्रीति जिंटा

दर्शकों को रास नहीं आ रहा है नया सीजन

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: November 9, 2018 12:02 PM IST

मेकर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बिग बॉस का बारहवां सीजन दर्शकों का दिल जीत पाने में नाकामयाब हो रहा है। खैर मेकर्स आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा जरुर कर रहे है जिससे कि इस शो की टीआरपी में इजाफा हो सके। इस सीजन में अब तक कई फिल्मी कलाकार बतौर गेस्ट नजर आ चुके है और सभी गेस्ट ना सिर्फ घरवालों के साथ जमकर मस्ती करते है बल्कि वीकेंड के वार पर सलमान खान के साथ भी खूब इन्जॉय करते है।

बीते दिनों ही हमने आपको जानकारी दी थी कि सलमान खान के इस शो पर जल्द ही शाहरुख खान नजर आने वाले है वहीं इस शो के फिनाले पर मौजूदा दौर के चर्चित अभिनेता रणवीर सिंह धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट की माने तो इस हफ्ते वीकेंड के वार पर सलमान की खोस दोस्त और बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा प्रीति जिंटा नजर आएंगी। सलमान और प्रीति अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके है और पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री देखते ही बनती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड के वार पर सलमान और प्रीति की मौजूदगी से जरुर इस शो में चार चांद लग जाएंगे।

बता दें कि अब तक 'बिग बॉस 12' के 50 से ज्यादा एपिसोड्स को टेलीकास्ट कर दिया गया है और जल्द ही इस शो को 8 हफ्ते पूरे हो जाएंगे। वैसे देखा जाए तो इन हफ्तों में बिग बॉस के घर में कई रिश्ते टूटे तो कई के बीच अब गहरी दोस्ती हो चुकी है। करणवीर बोहरा और श्रीसंथ की दोस्ती जहां दुश्मनी में बदल चुकी है वहीं बीते कई दिनों से सृष्टि रोड़े और रोहित सुंचाती का रिश्ता भी मजबूत होता जा रहा है।

खैर बात करें सलमान खान की तो इन दिनों वह अपनी नई फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और इस फिल्म के जरिए फैंस को एक बार फिर से भाईजान और कटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।