बिग बॉस 9: शाहरुख़ और काजोल ने घरवालो को प्यार के रंग में रंग डाला – देखे वीडियो!

सलमान खान ,शाहरुख़ और काजोल कुछ कुछ होता है के बाद एक साथ नज़र आये |

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: December 23, 2015 12:10 PM IST

काजोल और शाहरुख़ ने अपनी फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ घरवालो के सामने परफॉर्म किया|

पिछली रात हम सब ने देखा की किस तरह शाहरुख़ और काजोल ने बिग बॉस 9 के स्टेज को चार चाँद लगा दिए| इतना ही नहीं उन्होंने घर के अन्दर जाकर सभी कंटेस्टटेंट से बातें की और अपनी फिल्म के गाने गेरुआ पर परफॉर्म भी किया|

काजोल ने एक न्यूड कलर का गाउन पहना था और शाहरुख़ खान ने ब्लैक टकसिडो पहना था| पूरा घर मानो इसी पल के इंतज़ार में था की कब उनके फेवरेट स्टार्स उनसे रूबरू होंगे| इतना ही नहीं शाहरुख़ और काजोल ने ‘गेरुआ’ की परफॉरमेंस दी| इससे देख सारे कंटेस्टेंट अपने इमोशंस नहीं रोक पाए| किश्वर और मंडाना तो जैसे शाहरुख़ से नज़र ही हठाना नहीं चाहते थे|

शाहरुख खान, काजोल और सलमान खान ने अपनी कुछ कुछ होता है फिल्म में एक साथ काम किया था|कल इतने समय के बाद इन तीनो को उसी मज़कियाँ अंदाज़ में देखा गया| इतना ही नहीं शाहरुख़ ने करण अर्जुन का एक वाक्या सुनाया तह जिसमे ममता कुलकर्णी ने उनसे और सलमान से कहा था की वे एक गाने में ख़राब डांस कर रहे थे, जिसे देख सलमान खान और शाहरुख ने पूरी दो रात दिन डांस स्टेप को सुधारने में पसीने बहा दिए| इतना ही नहीं उन्होंने कुछ कुछ होता है की यादों को भी याद किया जिसमे कैसे वो सेट पर जब मैं छोटा बच्चा खेल खेलते थे| इतना ही नहीं खेल में तीनो ने जम कर मजे किये|

कुछ दिनों तक बिग बॉस टीआरपी की रेस से बहार था लेकिन लगता है कल के इस एपिसोड ने शो की टीआरपी ज़रूर बढ़ा दी होगी|