चौथा हफ्ता खत्म होते-होते 'बिग बॉस 14' के सभी कंटेस्टेंट्स अपना असली रंग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय बिग बॉस के घर में हर तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। शुरुआती दिनों में दोस्त बन चुके लोग अब एक-दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। घर के अंदर अब बुरी तरह से चिखना-चिल्लाना और खुलेआम गालियां देने का दौर भी शुरू हो चुका है। हाल ही में घर के अंदर तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं। घर के अंदर टीवी के जाने-माने कलाकार एली गोनी भी चौथे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाले हैं।
ताजा जानकारी की मानें तो एली गोनी (Aly Goni) इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट रुबीना दिलाइक हैं। रुबीना इस शो में हर हफ्ते पांच लाख रुपए वसूल रही हैं। सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होने के नाते एली गोनी को हर हफ्ते 5 लाख से भी ज्यादा रुपए फीस के तौर पर मिलने वाले हैं। 'बिग बॉस 14' के मेकर्स ने एली गोनी को शुरुआत में ही इस शो का ऑफर दिया था। पुराने वर्क कमिटमेंट्स के चलते एली गोनी तब इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं कर पाए थे। खबरें है कि 'ये है मोहब्बतें' स्टार नवम्बर महीने के पहले हफ्ते में ही घर के अंदर एंट्री लेंगे।
जैस्मिन भसीन को मिलेगा खूब सपोर्ट
एली गोनी के आने से जैस्मिन भसीन को खूब फायदा मिलने वाला है। इन दिनों जैस्मिन भसीन शो में रोने-धोने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उनके सबसे अच्छे दोस्त एली गोनी उन्हें सही राह जरूर दिखाएंगे। साथ ही ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि एली गोनी जैस्मिन भसीन की वजह से ही सलमान खान के शो का हिस्सा बनने को राजी हुए हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इस वेब सीरीज की वजह से एली ने ठुकराया था बिग बॉस का ऑफर
एली गोनी ने ऐन मौके पर सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' का ऑफर ठुकरा दिया था। एली गोनी निर्माता बोनी कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज 'जिद' की शूटिंग में व्यस्त थे। जिसके चलते उन्हें बिग बॉस का ऑफर ठुकराना पड़ा था।
Subscribe Now
Enroll for our free updates