'बिग बॉस 19' के घर में हर दिन एक नया ड्रामा देखने को मिलता है. इस बार घर के सदस्यों के बीच खाने-पीने की चीजों को लेकर एक बड़ा बवाल हो गया. हालांकि ये पहली बार नहीं है. खाने को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हुए हैं. कभी दाल के लिए तो कभी पूरी के लिए बिग बॉस में ड्रामे भर भरकर मिलते हैं. वहीं बिग बॉस के नए प्रोमो में एक और झगड़ा देखा गया है. बिग बॉस के घर में इस बार झगड़ा पनीर और चिकन को लेकर हुआ है. ये झगड़ा अमाल और अभिषेक के बीच हुई है. आपको बता दें कि घर के दो सबसे मजबूत खिलाड़ी, अमाल और अभिषेक, एक बार फिर आमने-सामने आ गए. दोनों एक दूसरे पर एकदम टूट पड़े हैं. इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
खाने के बंटवारे को लेकर हुआ घमासान
जैसा कि बिग बॉस के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शहबाज, अमाल को बोलता है कि अभिषेक तो वेजिटेरियन है लेकिन वो चिकन भी ले गए हैं. वहीं इस बात को सुनकर अमल को गुस्सा आ जाता है और वो अभिषेक से लड़ने पहुंच जाते हैं. अमाल का कहना था कि तुम पनीर और चिकन दोनों नहीं खा सकते हो, वहीं अभिषेक कहते हैं कि मैं पनीर के बदले चिकन खा रहा हूं. इसके बाद अमाल और अभिषेक में जमकर लड़ाई होती है. दोनों के बीच बचाव के लिए पूरा घर इकठ्ठा हो जाता है. दोनों एक दूसरे को बहुत कुछ सुनाते हैं. वहीं अमाल कहते हैं कि खाने से पहले दूसरों से पूछो, जबकि अभिषेक ने कहा कि मैं किसी से क्यों पूछूं?
TRENDING NOW
View this post on Instagram
क्या होगा लड़ाई का अंजाम
बहस जल्द ही एक जोरदार लड़ाई में बदल गई. दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे और पुरानी बातों को भी लेकर ताने मारे. घर के बाकी सदस्य दोनों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी लड़ाई नहीं रुकी. आपको बता दें कि अमाल पिछेले हफ्ते के कैप्टन थे जबकि इस हफ्ते के कैप्टन अभिषेक बजाज ही बने हैं. अब घर में अभिषेक का शासन है तो यह देखना दिलचस्प होगा को अभिषेक क्या फैसला करते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates