बॉलीवुड की स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) उस समय खबरों में आईं जब उन्होंने इस बात का इकरार किया कि वो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पूर्व-प्रतियोगी अरहान खान (Arhaan Khan) की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। जब तक अरहान खान (Arhaan Khan) घर के अंदर थे, तब तक वो लगातार उन पर आरोप लगाती रहीं। अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) के आरोपों के कारण नेशनल टेलीविजन पर अरहान खान की काफी किरकिरी भी हुई थी। ऐसा सुनने में आया था कि अरहान खान (Arhaan Khan) ने अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) से 5 लाख रुपये उधार लिए थे, जो आजतक उन्होंने नहीं लौटाए हैं। इसकी वजह से अमृता ने उन्हें गिरफ्तार करवाने का फैसला लिया था। हालांकि चीजें उल्टी ही हो गईं और बीती रात अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) खुद पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर ली गईं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) और ऋचा सिंह को एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इन पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। Also Read - सुशांत सिंह राजपूत की तरह डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं रश्मि देसाई के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान, बोले 'सब कुछ बर्बाद हो गया...'
{इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Arhaan Khan की शक्ल नहीं देखना चाहते हैं Salman Khan, बेघर होने पर मिलने से किया इनकार} Also Read - Prince Narula से दोस्ती टूटने की खबरों का Arhaan Khan ने किया खंडन, कहा 'वो आज भी मेरा अच्छा दोस्त...'
हालांकि इस पूरे मसले पर अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) का कुछ और ही कहना है। उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) के अनुसार, 'मुझे फंसाया जा रहा है। यह रेड पहले से प्लांट थी और मुझे पता है यह सब अरहान ने किया है। पुलिस ने सिचुएशन का गलत अंदाजा लगाया है। हम एक नॉर्मल पार्टी कर रहे थे और मैंने उन्हें यह बताने की भी कोशिश की।' Also Read - Arhaan Khan से दोस्ती तोड़ने की खबरों पर Prince Narula और Yuvika Chaudhary ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘वो हमारा कभी भी...’
जब अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) से पूछा गया कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने बताया, 'नहीं, हमने सभी प्रूफ दिखाए और पुलिस ने हमारी बात पर भरोसा किया। और ऋचा सिंह कौन है ? वहां कोई भी ऋचा सिंह नहीं थी।' बताते चलें कि जहां अमृता धनुआ यह दावा कर रही हैं कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था, वहीं स्पॉटबॉय ने यह दावा किया था कि वो पुलिस स्टेशन में मौजूद थीं।
{इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Rashami Desai संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने पर Arhaan Khan पर भड़के फैंस, बोले- 'अभी तक घर की चाबी...'}
कुछ दिनों पहले ही अमृता धनुआ (Amrita Dhanoa) ने स्पॉटबॉय को अरहान खान की सच्चाई बताई थी और कहा था कि, 'अरहान खान बहुत बड़ा झूठा है। वो अपने बारे में सबको झूठ बता रहा है। उसका असली नाम मजहर शेख है। मैं और वो लिव-इन-रिलेशन में थे और वो मेरे घर में ही रहता था। हालांकि बाद में मैंने उसे अपने घर से बाहर फेंक दिया क्योंकि वो धोखेबाज था।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...