Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अरे Anupama छोड़ो... Bigg Boss 19 के बाद सीधा Bollywood में एंट्री करेंगे Gaurav Kahnna? अब नहीं मिलने वाला किसी को भाव

Gaurav Khanna will work in Bollywood after Bigg Boss 19: रुपाली गांगुली के सुपरहिट टीवी सीरियल अनुपमा में छाने के बाद गौरव खन्ना बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस खबर ने गौरव खन्ना के फैंस को सदमा दे डाला है.

By: Shivani Duksh  |  Published: November 30, 2025 7:40 AM IST

अरे Anupama छोड़ो... Bigg Boss 19 के बाद सीधा Bollywood में एंट्री करेंगे Gaurav Kahnna? अब नहीं मिलने वाला किसी को भाव

रुपाली गांगुली के सुपरहिट टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को रातों रात स्टार बना दिया था. इस शो में आने के बाद हर कोई गौरव खन्ना को अनुज के नाम से जानने लगा था. हाल ये था कि इस फेम ने गौरव खन्ना को रातों रात सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का विनर बना दिया. ये काम होते ही गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 में एंट्री मिल गई. बिग बॉस 19 में एंट्री होते ही दावा किया जाने लगा कि गौरव खन्ना अनुपमा में जल्द ही वापसी करेंगे. कुल मिलाकर देखें तो गौरव खन्ना के पास काम की कोई कमी नहीं है. इसी बीच गौरव खन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, खबर है कि गौरव खन्ना की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है. ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं बल्कि इस बात का सबूत बिग बॉस 19 का एक वायरल वीडियो है.

गौरव खन्ना को लेकर ये क्या बोल गए सलमान खान?

इस वीडियो में सलमान खान गौरव खन्ना की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. गौरव खन्ना से सलमान खान ने जमाने के सामने कहा, इसकी पत्नी को इसकी इज्जत करती है. इसके माता पिता को इस पर गर्व होता होगा. इसके दोस्त इस पर नाज करते होंगे. इसके साथ काम करके लोगों को अच्छा लगता होगा. बल्कि मैं अगर कभी इसके साथ काम करुंगा तो मुझे अच्छा लगेगा. मैं पूरा यकीन है कि आने वाले समय में मैं गौरव खन्ना के साथ एक फिल्म में काम करूं. ये बात सुनकर गौरव खन्ना नेसलमान खान को धन्यवाद कहा.

सलमान खान की वजह से गौरव खन्ना के फैंस को लगा सदमा

इस एक वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. फैंस का कहा है कि बिग बॉस 19 के बाद गौरव खन्ना सीधा बॉलीवुड की उड़न भरने वाले हैं, हालांकि ये खबर उन लोगों को सदमा दे सकती है जो कि गौरव खन्ना को अनुज के तौर पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब उन लोगों को इस बात का डर है कि कहीं गौरव खन्ना अनुपमा में वापसी ही न करें.