Archana Gautam Priyanka Choudhary And Sreejita De Photos: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 को खत्म हुए काफी दिन हो गए हैं लेकिन इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से रोजाना लाइमलाइट में बने हुए हैं। शिव ठाकरे से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक की फोटोज इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। वहीं, इस मामले में अर्चना गौतम भी पीछे नहीं हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं और अब अर्चना ने एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इस फोटोज में अर्चना के साथ प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और श्रीजिता डे भी नजर आ रही हैं। तीन ब्यूटी को एक साथ देखकर फैंस तक एक्साइडेट हो गए हैं।
तीनों के स्टनिंग लुक में खींचा फैंस का ध्यान
दरअसल, अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह प्रियंका और श्रीजिता के साथ ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। यह फोटो तब की है, जब सलमान खान ने बिग बॉस 16 की सक्सेस पार्टी दी थी। इस फोटो में प्रियंका थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और ब्लाउज कट में टॉप पहना है, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं और अर्चना गौतम ने ब्लैक कलर शिमर ब्लैक वनपीस में कयामत ढा रही हैं। श्रीजिता डे की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद ही सिंपल सॉबर ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। इस फोटो के साथ अर्चना गौतम ने कैप्शन में लिखा, 'हम नहीं सुधरेंगे।' इसके साथ उन्होंने आंखों की वींक वाला इमोजी भी लगाया है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
देखें फोटो
View this post on Instagram
अब क्या कर ही हैं प्रियंका-अर्चना और श्रीजिता
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही एक म्यूजिक वीडियो का एलान किया है, जिसमें वह अंकित गुप्ता के साथ नजर आएंगी। फैंस इस म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, अर्चना भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाने में लग गई हैं। वह लगातार कई पार्टीज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा, श्रीजिता डे अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। वह जल्द ही माइकल से शादी करने वाली हैं। उन्होंने बिग बॉस में भी कहा था कि वह शो से निकलने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर लेंगी और शो से बाहर आकर उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates