Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और घर के अंदर का माहौल पहले से कहीं ज्यादा घमासान मोड़ ले चुका है, हर कंटेंडर जीत की रेस में खुद को सबसे आगे दिखाना चाहता है, इसी कोशिश में कन्टेस्टे कुछ ऐसा कर बैठ रहे हैं, जो उन्हें मुसीबत में ला सकता है, इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जो किसी को भी हैरान कर सकती है.
फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस और पॉपुलर कंटेस्टेंट अशनूर कौर को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, और इसकी पीछे की वजह भी बेहद खास है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस बात को लेकर कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है. रिपोर्ट्स में दावा है कि यह बड़ा कदम 'टिकट टू फिनाले' वाले एपिसोड के दौरान अशनूर और तान्या मित्तल के बीच हुई कथित हाथापाई के कारण उठाया गया.
कहा जा रहा है कि एक टास्क के दौरान तान्या के कटोरा खाली करने पर अशनूर भड़क गईं और मामला इतना बढ़ गया कि शारीरिक झड़प हो गई. इस घटना ने घर के बाकी सदस्यों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी भारी हंगामा खड़ा कर दिया. बता दें, अशनूर कौर इस सीजन की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक रही हैं.
अशनूर ने शो की स्टार्टिंग से ही खुद को बेहद कॉन्फिडेंट पेश किया है, उनका गेमप्ले भी काफी स्ट्रॉग रहा साथ में उनके बेबाक अंदाज ने तो लोगों का दिल जीत लिया. शो के बीच ऐसे कई टास्क देखने को मिले जिसमें अशनूर का फोकस क्लीयर दिखा, वहीं कुछ जगहो पर उन्होंने अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड से सही डिसीजन लेकर दर्शकों का ध्यान भी खींचा. उनकी दोस्ती और गेमप्ले ने उनका सफर और दिलचस्प बनाया.
वहीं 'टिकट टू फिनाले' टास्क उनके लिए अलग ही मोड़ लेकर आया. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो टास्क के दौरान बढ़ती गर्मागर्मी आखिरकार हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद दर्शकों के बीच भी उनके खिलाफ और पक्ष में बहस छिड़ गई. कुछ लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का कॉन्टेक्स्ट देखना जरूरी है.
फिलहाल, अशनूर के एविक्शन को लेकर स्थिति साफ नहीं है. मेकर्स की ओर से इसको लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, जिसका इंतजार है, लेकिन इस घटना ने 'बिग बॉस 19' के फिनाले वीक में नया ड्रामा जरूर जोड़ दिया है. फैंस अब इस मामले पर आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates