Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg boss 19 फिनाले से पहले कपाड़िया जी के सपोर्ट में उतरे राजन शाही, कह दी इतनी बड़ी बात

Bigg boss 19: टीवी इंडस्ट्री के बड़े निर्माता और निर्देशक राजन शाही ने 'बिग बॉस 19' के फिनाले से पहले अपने चहेते कलाकार के सपोर्ट में एक बड़ी अपील की है. जिन्हें राजन शाही के ब्लॉकबस्टर शो 'अनुपमा' से जाना जाता है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 6, 2025 7:52 PM IST

Bigg boss 19 फिनाले से पहले कपाड़िया जी के सपोर्ट में उतरे राजन शाही, कह दी इतनी बड़ी बात

Bigg boss 19: टीवी इंडस्ट्री के बड़े निर्माता और निर्देशक राजन शाही ने 'बिग बॉस 19' के फिनाले से पहले अपने चहेते कलाकार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के समर्थन में एक बड़ी अपील की है. गौरव खन्ना, जिन्हें राजन शाही के ब्लॉकबस्टर शो 'अनुपमा' में 'अनुज कपाड़िया' के नाम से जाना जाता है, इस समय 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं.

राजन शाही का खुला समर्थन

गौरव खन्ना की ऑन-स्क्रीन पत्नी, रूपाली गांगुली, पहले ही उन्हें 'जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी' कहकर अपना समर्थन दे चुकी थीं. अब, शो के निर्माता राजन साही ने भी गौरव खन्ना के लिए जनता से वोट करने की अपील कर दी है. राजन शाही ने गौरव खन्ना को उनके बेहतरीन अभिनय कौशल, विनम्रता और शो के अंदर उनके शानदार गेम प्ले के लिए सराहा. उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना ने अपने व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है, और वह इस ट्रॉफी के असली हकदार हैं.

राजन शाही की अपील, इमोशन जुड़ाव

राजन शाही ने गौरव खन्ना के साथ अपने इमोशनल जुड़ाव को भी व्यक्त किया, जो 'अनुपमा' शो में सालों से साथ काम करने के दौरान बना है. उनके इस समर्थन से यह साफ हो गया है कि 'कपाड़िया जी' को शो के मेकर्स से लेकर इंडस्ट्री के दिग्गजों तक का पूरा सपोर्ट मिल रहा है.

फिनाले में कांटे की टक्कर

'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और फिनाले में गौरव खन्ना की टक्कर कुछ अन्य पॉपुलस कंटेस्टेंट्स से है. लेकिन गौरव खन्ना की अपनी फैन फॉलोइंग है, और उसपर राजन शाही का समर्थन गेम को गौरव के फेवर में कर सकता है. राजन शाही के इस तरह के सपोर्ट से 'अनुपमा' के फैंस में भी एक्साइटेड हैं, और वो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा अनुज कपाड़िया को ट्रॉफी दिलाने के लिए लगातार उन्हें वोटकर जिताने की लोगों से अपील कर रहे हैं. बहरहाल, राजन शाही की यह अपील कितनी रंग लाती है यह तो आने वाला वक्त तय करेगा कि कौन 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा.