Bigg Boss 13 TV News: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में रिश्ते आए दिन बनते और बिगड़ते रहते हैं। वह बात अलग है कि, बिग बॉस 13 में हो रहे इन बदलावों का असल घर के बाहर साफ देखने को मिलता है। यहां अगर बात की जाए पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की तो इन दोनों के रिश्ते की वजह से घर के बाहर काफी हंगामा मच चुका है। अब ये बात तो सब जानते हैं कि, घर के बाहर भी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की गर्लफेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) हैं। उसके बाद भी वह लगातार माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के करीब होते चले गए। Also Read - Shehnaaz Gill ने क्रिसमस पर बेबी डॉल बनकर यूं मारा टशन, लुक्स पर मर-मिट गए SidNaaz फैंस
गेम की शुरूआत में तो पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने इस रिश्ते को छलावा समझा था लेकिन समय के बीतने के साथ उनको भी इस बात का यकीन हो गया है कि, पारस और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) अब साथ हैं। Also Read - Bigg Boss 13 के बाद Vishal Aditya Singh संग काम करके बहुत खुश हैं Madhurima Tuli, बोलीं 'अब हमारे झगड़े...'
(इसे भी पढ़े-Bigg Boss 13: घर के बाहर की बातें करने पर Shilpa Shinde ने उगला Salman Khan के खिलाफ जहर, लगाया ये आरोप) Also Read - Sidharth Shukla ने आखिरकार वायरल वीडियो पर खोली अपनी जुबान, कहा, ‘बुरा लगता है जब...’
इस बात का गुस्सा आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) पहले भी जाहिर कर चुकी हैं, लेकिन लगता है कि अब आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को छोड़ने का मन बना रही हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, इस बात का खुलासा तो खुद आकांक्षा पुरी ने ही कर दिया है।
(इसे भी पढ़े-Bigg Boss 13: Devoleena पर बुरी तरह से भड़के एक्स कंटेस्टेंट Arhaan Khan, बोले- 'मेरे और रश्मि का रिश्ता गहरा...')
हाल ही में रेड एफएम को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि, अब वह पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ नहीं रहना चाहती हैं। तभी तो वह अब पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ ब्रेकअप करने का मन बना रही हैं।
जी हां, सही सुना आपने...। इस मुद्दे पर बात करते हुए आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने कहा, मुझे कुछ चीजों का बहुत बुरा लगा है। अगर रिश्ते में विश्वास नहीं है तो उस रिश्ते को खत्म हो जाना चाहिए। ऐसे में मैं बस यही कहना चाहूंगी कि, पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) जिसके साथ जहां भी रहे खुश रहे। मैं आराम से उसकी जिंदगी से बाहर जाने को तैयार हूं। आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के इस बयान से साफ है कि, अब वह पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ ब्रेकअप करने का मन बना चुकी हैं। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि, घर से बाहर आने के बाद पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) क्या करने वाले हैं। बहरहाल, आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है कमेंट करके जरुर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...