Bigg Boss 13 Latest News: बॉलीवुड कलाकार विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की शुरूआत से ही असीम रियाज (Asim Riaz) के खिलाफ हैं। उन्हें असीम रियाज (Asim Riaz) बिल्कुल भी पसंद नहीं है और इस बात का अंदाजा कोई भी उनके ट्वीट्स से लगा सकता है। विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) लगातार अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को सपोर्ट कर रहे हैं और असीम रियाज (Asim Riaz) को चुसलेट कहकर पुकारते हैं। हाल में वो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर के अंदर गए थे और सभी प्रतियोगियों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने शो में मौजूद असीम रियाज (Asim Riaz) को अपशब्द भी कहे, जिसके बारे में हम सभी को जानकारी है। असीम रियाज (Asim Riaz) और विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) के बीच हुई इस बातचीत को बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के मेकर्स ने शो में नहीं दिखाया, जो कि बहुत ही समझदारी भरा फैसला था। हर किसी ने इसकी तारीफ की और असीम रियाज के भाई उमर रियाज ने तो मेकर्स के लिए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने थैंक-यू कहा है। Also Read - Ramayan: गहरी नींद में भी हनुमान के किरदार में चले जाते थे Dara Singh, बेटे Vindu ने किया चौंकाने वाला खुलासा
{इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में एंट्री लेते ही Vindu Dara Singh ने निकाली Asim Riaz पर अपनी भड़ास, कहा "हिमालय जैसे आदमी (सिद्धार्थ शुक्ला) से मत भिड़..."} Also Read - Vindu Dara Singh ने पिता दारा सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वो अंतिम दिनों में रामायण को...
उमर रियाज (Umer Riaz) ने अपने ट्विट में लिखा है, 'मैं कलर्स चैनल का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) का वो कमेंट टीवी पर प्रसारित नहीं किया, जिसमें वो असीम को अपशब्द कह रहे थे। मेकर्स को भी इस बात का एहसास हुआ कि यह कमेंट किसी काम का नहीं है और इसको शो में रखने का कोई औचित्य नहीं है। मैं शो के मेकर्स को धन्यवाद कहता हूं कि उन्होंने हमारे कानों को बचा लिया।' Also Read - Bigg Boss 13: फिनाले के करीब आते ही Sidharth Shukla को विनर बनाने के लिए Vindu Dara Singh ने किया बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम
{इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Sidharth Shukla से एक बार फिर से लड़े Asim Riaz तो Sambhavna Seth और Vindu Dara Singh ने कहा, 'दिखा दी औकात...'}
जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए हम बता दें विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) भी बिग बॉस के तीसरे सीजन का हिस्सा रह चुके हैं और वो विजेता बनकर शो से बाहर आए थे। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की शुरूआत से वो लगातार ट्वीट कर रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को सपोर्ट कर रहे हैं। विंदु दारा सिंह (Vindu Dara Singh) ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए बताया था कि अगर बिग बॉस 13 का विजेता बनने का दम किसी में है तो वो सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...