Asim
Rashami Desai on Sidharth Shukla's Journey: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) बीते वीकेंड खत्म हो चुका है लेकिन इसको लेकर दर्शकों का उत्साह अभी भी खत्म नहीं हुआ है। बिग बॉस 13 को दिल से चाहने वाले फैंस अभी भी प्रतियोगियों के बारे में खोद-खोदकर जानकारी पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि एंटरटेनमेंट पोर्टल्स बिग बॉस 13 में भाग लेने वाले प्रतियोगियों से लगातार बातें कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल में स्पॉटबॉय ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) से बिग बॉस 13 के विनर के बारे में बात की है और पूछा है कि उनके हिसाब से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) में से कौन सबसे ज्यादा डिजर्विंग लगता है ?
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि असीम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा डिजर्विंग विजेता थे। रश्मि देसाई के अनुसार, 'मैं शो के दौरान जो कुछ भी देखा, उसे देखकर मुझे लगता है कि असीम ने अपने आपको बहुत अच्छी तरह से पेश किया है। यही कारण है कि मुझे ऐसा लगता है कि असीम रियाज सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा डिजर्विंग कैंडिडेट है। मैं अपने आपको भी विजेता के तौर पर देख रही हूं भले ही मैं इनसे पीछे ही रह गई। मैंने इन दोनों को काफी टफ कम्पटीशन दिया है।'
रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, 'वैसे मैं अपनी बात को साफ कर दूं कि मैं सिद्दार्थ शुक्ला की जीत पर सवाल खड़ा नहीं कर रही हूं। हालांकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि असीम रियाज की जर्नी बहुत ही शानदार रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक असीम को अंत तक काफी पसंद भी करने लगे हैं।' वैसे रश्मि देसाई अकेली ऐसी नहीं हैं, जिन्हें लगता है कि असीम रियाज को बिग बॉस 13 का विजेता बनना चाहिए था। ट्विटर पर अभी भी लोग अपने विचार साझा कर रहे हैं और असीम रियाज पर दांव लगाने से नहीं चूक रहे हैं।
देखें बॉलीवुडलाइफ का वीडियो:
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...