सलमान खान के विवादित शो में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। एक ओर जहां मिड वीक इविक्शन के तहत अरहान खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीं बीती रात ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया को भी अंजाम दिया गया। इस दौरान घरवालों ने अंगूठे से मुहर लगातार अपने प्रतिद्वंदी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 6 लोगों को नॉमिनेट किया गया है।
नॉमिनेटेड लिस्ट में रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह और शेफाली जरीवाला का नाम शामिल है। सामने आ रही ताजा जानकारी की माने तो दर्शक रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा वोट दे रहे है और जिस कंटेस्टेंट को लोगों के सबसे कम वोट मिल रहे है वह हैं शेफाली जरीवाला। Also Read - हिमांशी खुराना के नए गाने 'बाजार' का टीजर आया सामने, देखें वीडियो
(इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: टास्क के दौरान आपा खो बैठेंगे Sidharth Shukla, भरी महफिल में विशाल को कहेंगे ‘चोर...’) Also Read - 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा ने मनाया खास दोस्त माहिरा शर्मा की मां का जन्मदिन
जी हां यकिन कर पाना मुश्किल है लेकिन ताजा वोटिंग ट्रेन्ड के मुताबिक शेफाली जरीवाला को इस हफ्ते सबसे कम वोट मिल रहे है। अगर वोटिंग ट्रेन्ड का सिलसिला चलता रहा तो हो सकता है कि Shefali Jariwala को इस हफ्ते घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए। Also Read - मुंबई में स्पॉट हुईं बिग बॉस फेम शहनाज गिल, मास्क हटाकर मीडिया को दिया ऐसा रिएक्शन
बॉटम 4 में है ये चार हसीनाएं
माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली और शेफाली जरीवाला बॉटम 4 में है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि इन चारों हसीनाओं को एक जैसे ही वोट मिल रहे है। हो ना हो लेकिन इन चारों में से कोई ना कोई तो इस हफ्ते घर से बाहर जरुर जाएगा।
(इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने दी रश्मि देसाई को Sidharth Shukla से दूर रहने की हिदायत, कहा ‘मुंह तोड़ दूंगी तेरा...’)
हो सकता है डबल इविक्शन
ऐसा भी हो सकता है कि इस हफ्ते डबल इविक्शन भी जाए। दरअसल बीते हफ्ते इस घर में क्रिसमस सेलीब्रेशन के चलते कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ था, ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते घर में डबल इविक्शन हो जाए। वैसे आपके मुताबिक इस हफ्ते घर से किसे बेघर करना चाहिए? साथ ही ये भी बताइए की कम वोट पाने वाले सदस्यों में से कौन सा ऐसा शख्स है, जिसे Bigg Boss 13 में अभी भी रहना चाहिए?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, हेलो पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...