Bigg Boss 13 TV News: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का फिनाले अब काफी करीब है। ऐसे में घरवालों को इस शो में टिके रहने के लिए पहले से ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बात का सबूत बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का बीता एपिसोड रहा है जिसमें मीडिया के तीखे सवालों के जवाब देने में घरवालों के पसीने छूट गए। कुछ ऐसा ही नजारा आज के एपिसोड में भी देखने को मिलेगा जब प्रेस के सवाल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को इतना परेशान कर देंगे कि, वह जोर-जोर से रोना शुरू कर देंगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) प्रोमो इस बात का सबूत है। जिसको कुछ समय पहले ही शो के मेकर्स ने फैंस के साथ साझा किया है। Also Read - कोएना मित्रा ने फिर से साधा सलमान खान पर निशाना, कहा '14 दिन के लिए मैंने...'
इस प्रोमो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से मीडिया काफी आड़े टेड़े सवाल पूछती नजर आ रही हैं। एक पत्रकार शहनाज (Shehnaaz Gill) से पूछती दिख रही हैं कि, जो लोग सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) को पसंद नहीं करते हैं आप हमेशा उनको ही सपोर्ट करती हैं। ऐसे में क्या आप केवल गेम के लिए सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का इस्तेमाल कर रही हैं। Also Read - असीम रियाज से हुआ हिमांशी खुराना का ब्रेकअप, कहा 'सब बदल गए...'
(इसे भी पढ़ें-ग्रैंड फिनाले से पहले Taapsee Pannu से साधा 'Bigg Boss 13' पर निशाना, कहा- 'लोगों को हिंसा देखकर मजा क्यों...') Also Read - 'रसोडे में कौन था' पर 'बिग बॉस 13' स्टार शहनाज गिल ने दिया फनी रिएक्शन, वीडियो देखकर सिद्धार्थ शुक्ला को भी आ जाएगी हंसी
मीडिया की ये बात सुनकर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के तो जैसे होश ही उड़ गए। तभी तो वह इस सवाल के जवाब में कुछ भी समझ नहीं पाई और कहने लगी कि बस समझ लो कि यही मेरा गेम है। जिसके बाद प्रोमो में नाराज सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
(इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: असीम रियाज ने पारस छाबड़ा को कहा था 'नंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने किया खुलासा)
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान हुई बेज्जती से शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इतनी दुखी नजर आ रही हैं कि, प्रोमो में वह रश्मि देसाई के सामने रो दिख रही हैं। प्रोमो में रोते हुए शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बार बार यही कह रही हैं कि, अगर यही फेम है तो मुझको ऐसा फेम नहीं चाहिए मीडिया का... मैं बिना फेम के ही ठीक थी।
देखें बिग बॉस 13 का प्रोमो-
प्रोमो में दिख रहे शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के इमोशनल ड्रामे को देखकर तो यही कहा जा रहा है कि, भले ही मीडिया अपने सवालों के साथ शो से चली जाएगी लेकिन इसके बाद घर में होने वाला घमासान शो में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आएगा। ऐसे में आप बिग बॉस 13(Bigg Boss 13) का अगला एपिसोड देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...