बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आए दिन कोई न कोई ड्रामा चलता रहा है। जिसकी वजह से घर के लोगों के रिश्ते आए दिन बदलते और बिगड़ते रहते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था जब सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच झगड़ा हो गया। लड़ाई की वजह से इन दोनों के बीच ऐसा मतभेद हुआ कि, इन दोनों की बातचीत तक बंद हो गई। जबकि एक समय में दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। वह बात अलग है कि, शहनाज गिल की वजह से बीतें दिनों में इन दोनों के बीच की कड़वाहट कुछ हद तक कम हुई है। Also Read - Asim Riaz ने ठुकराया Bigg Boss 14 का ऑफर, क्या मेकर्स से है नाराजगी?
तभी तो बीते एपिसोड में असीम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मधुरिमा तुली की क्लास लगाते नजर आए थे। इस दौरान असीम ने मधुरिमा की खूब मजाक बनाई। असीम के इस कारनामे को सिद्धार्थ शुक्ला ने पूरे मजे से देखा और उनको सपोर्ट भी किया। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और असीम आपस में बात भी करते नजर आए।
(इसे भी पढ़े-Bigg Boss 13: दीपिका पादुकोण करेंगी Salman Khan के शो पर फिल्म 'Chhapaak' का प्रमोशन) Also Read - Bigg Boss 14: Rubina Dilaik ने तोड़ा असीम रियाज और शिल्पा शिंदे का भी रिकॉर्ड, 3 मिलियन लोगों ने किया ट्वीट
इस बातचीत की वजह बनी शहनाज गिल। दरअसल, बीते एपिसोड में शहनाज गिल ने असीम रियाज को किस किया था। शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को चिढाने के लिए यह काम किया था। वहीं असीम ने भी शहनाज की इस हरकत पर कुछ नहीं कहा और सिद्धार्थ शुक्ला की तरफ खुशी से इशारा किया था। Also Read - बिग बॉस 14: इस खास मकसद के साथ घर में एंट्री करेंगे Asim Riaz, वीकेंड के वार में दिखाएंगे टशन
असीम रियाज को शरमाता देखकर सिद्धार्थ शुक्ला भी मुस्कुरा दिए। इन घटना के बाद लोग लगातार इन दोनों की तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए हैं। सबका मानना है कि, असीम और सिड के बीच शहनाज की वजह से सुलह हो सकती है।
(इसे भी पढ़े-Bigg Boss 13: स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान Sidharth Shukla ने Rashami Desai को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा 'ये तो पीठ पीछे...')
फैंस के अलावा गौहर खान को भी सिड और असीम की बढ़ती दोस्ती को देखकर खुश हो रही हैं। इस बात का इजहार गौहर खान ने सोशल मीडिया पर किया है। ट्वीटर पर कमेंट करते हुए गौहर खान ने लिखा है, आज का एपिसोड में सिड और असीम रियाज को देखकर मजा आ गया।
देखें गौहर खान का कमेंट-
गौहर खान के इस कमेंट से साफ है कि, टीवी की ये हसीना इन दोनों को एक साथ गेम खेलते हुए देखना चाहती है। ऐसे में इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...