Himanshi Khurana, Shefali Jariwala, Asim Riaz
Read TV News: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) भले ही खत्म हो चुका है लेकिन बिग बॉस (Bigg Boss 13) का फीवर अभी भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। वहीं, अभी इसके हैंगओवर से तो खुद घर के कंटेस्टेंट भी बाहर नहीं निकले हैं। बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर से बाहर आते ही घर के सदस्यों ने बाहर आकर जमकर पार्टी की। जहां शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने अपने घर पर एक स्पेशल पार्टी रखी तो वहीं, असीम रियाज गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और उमर रियाज (Umar Riaz) के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। हालांकि बाहर आने के बाद भी असीम रियाज (Asim Riaz) और शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के बीच दुश्मनी जारी है।
(इसे भी पढ़ें-'Bigg Boss 13' की ट्रॉफी जीतने के बाद Sidharth Shukla का बड़ा खुलासा, Asim Riaz को लेकर कही ये बात)
घर से बेघर होते ही शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने असीम रियाज (Asim Riaz) पर बेहद गंभीर आरोप लगाता था। उन्होंने कहा था कि घर में असीम रियाज (Asim Riaz) उन पर हावी हो गए थे और उन्होंने उन्हे मारा तक था। लेकिन इस पर असीम रियाज (Asim Riaz) की गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana), जो शेफाली जरीवाला की बेस्ट फ्रेंड भी है। उन्होंने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की है। लेकिन यहां उन्होंने दोस्ती के ऊपर प्यार को ही चुनते हुए शेफाली (Shefali Jariwala) के आरोपों को गलता बता दिया है।
(इसे भी पढ़ें-इन 7 वजहों के चलते सिद्धार्थ शुक्ला से पीछे रह गए Asim Riaz नहीं बन पाए 'Bigg Boss 13' विजेता)
एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो पंजाब की ऐश्वर्या राय ने एक खास इंटरव्यू में कहा है, ‘ऐसी कोई बात नहीं है। मुझे नहीं पता कि वो ऐसा क्यों कह रही है या ऐसा क्यों महसूस कर रही है। मैं उन्हें वाकई में काफी रिस्पेक्ट करती हूं। क्योंकि उनसे मेरा काफी गहरा बॉन्ड रहा है। मैं सही मायने में असीम और उनके बीच फंस गई थी क्योंकि मेंरी दोनों के साथ ही बेहद गहरी दोस्ती थी। उनके बीच पहले से ही मतभेद थे। लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ सिर्फ मेरी वजह से जुड़े थे। चोट पहुंचाने वाली बात पर मैं ये कहूंगी की ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं असीम के ज्यादा करीब हूं। इसीलिए मैं उनके लिए बहुत परेशान हूं। लेकिन एक चीत तो तय है कि शेफाली (Shefali Jariwala) ने जो कहा वो कभी नहीं हुआ। मैं निशब्द हूं।’
देखिए बॉलीवुड लाइफ का ये वीडियो
ऐसे में लगता है कि दोनों के बीच चल रही खींचातनी इतनी आसानी से नहीं खत्म होने वाली। लेकिन इस बारे में आपकी क्या राय है। हमें कमेंट कर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...