Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के बाद Hindustani Bhau का खुलासा, बोले- 'घर का माहौल कुछ ज्यादा रास...'

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से रविवार को बिग बॉस ने 'हिंदुस्तानी भाऊ' (Bhau) को बाहर कर दिया है। शो से बाहर होने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया है। पढ़े ये खबर-

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: December 16, 2019 8:32 AM IST

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से इस हफ्ते हिंदुस्तानी भाऊ (Bhau) बाहर हो गए है। इसके साथ घर से बेघर होने के लिए शहनाज गिल और मधुरिमा तुली भी नामित थे। कम वोट के चलते 'हिंदुस्तानी भाऊ' को बिग बॉस मेकर्स ने घर से बाहर कर दिया। घर से बेघर होने के बाद कई मीडिया से उन्होंने ने घर से बाहर होने को लेकर बाद की। अमर उजाला से बात करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ में अपने बिग बॉस सफर को लेकर कई खुलासे किए। हिंदुस्तानी भाऊ ने बताया- 'बिग बॉस के घर में जाना मेरे लिए अलग अनुभव था। मुझे बिग बॉस का माहौल कुछ ज्यादा रास नहीं आ रहा था। मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि इस हफ्ते वो घर से बाहर जाए।'

Bigg Boss 13: मर्डरर बताने पर Shehnaaz Gill के फैंस पर आगबबूला हुई Devoleena Bhattacharjee, सरेआम दे डाली धमकी

'हिंदुस्तानी भाऊ' (Bhau) ने बात करते हुए आगे कहा- 'मेरे लिए पैसा और प्रसिद्धि बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती है. मेरे जीवन में मेरे मां सबसे पहले है। मैं अब तब कभी भी दो-तीन दिन से ज्यादा अपनी मां से दूर नहीं रहा हूं। बिग बॉस के घर में कुछ दिनों से मुझे मेरे मां की बहुत याद आ रही थी। यही वजह है कि मैंने बार बार बिग बॉस को इसको लेकर विनती की थी कि वो मुझे घर से बाहर कर दे।'

Bigg Boss 13: Asim Riaz ने तोड़ा Mahira Sharma का भरोसा तो फूटा मां का गुस्सा, कहा- वो स्वार्थी...

बिग बॉस के घर के बारे में बात करते हुए 'हिंदुस्तानी भाऊ' ने कहा- 'बिग बॉस के घर का अनुभव अच्छा था घर से मुझे बहुत प्यार दिया। मैं जब तब बिग बॉस के घर में था मुझे कभी कोई पराया नहीं लगा। लेकिन मुझे घर से बाहर आना था और मैं बाहर आ गया। बिग बॉस के घर में जाने से पहले मैंने कभी भी बिग बॉस नहीं देखा था। मैंने तो सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल नहीं किया और नाहीं किसी तरह का कोई लेने था। मुझे लगता है अब लोगों का प्यार ही था जो मुझे यहां तक खीचकर ले आया।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...