Bigg Boss 13: Rashami Desai's brother Gaurav Desai angry on Arhaan Khan, said 'he is playing with sister's dignity on netaional TV'
रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का इश्क बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सबसे ज्यादा चर्चित है। हर वीकेंड इस मुद्दे पर सलमान खान (Salman Khan) को बात जरूर ही करनी पड़ती है। घर के बाहर भी इस मुद्दे पर लगातार चर्चाएं हो रही है। हाल में ही सलमान खान (Salman Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) को इस बात की जानकारी दी थी कि अरहान खान (Arhaan Khan) पहले से ही शादीशुदा है, जिस शादी से उसे एक बच्चा भी है। इस खबर के बाद रश्मि देसाई (Rashami Desai) अंदर से टूट गई थीं। रश्मि देसाई (Rashami Desai) को अरहान खान (Arhaan Khan) की जिंदगी का इतना बड़ा राज पता ही नहीं था। अरहान खान (Arhaan Khan) ने रश्मि देसाई (Rashami Desai) से इस झूठ पर माफी मांगी थी, जिसके बाद अदाकारा ने पुरानी बातों को भुला दिया था।
{इसे भी पढ़ें- Asim Riaz की मजाक बनाने पर भाई उमर का खौला खून, Sidharth Shukla और Paras Chhabra को सुनाई खरीखोटी}
हालांकि अरहान खान (Arhaan Khan) ने एक बार फिर से अपनी फितरत दिखाई और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बारे में आपत्तिजनक बातें कही। अरहान खान (Arhaan Khan) ने कहा रश्मि रोड पर थीं और उनके पास पैसे नहीं थे, तब उन्होंने अदाकारा का साथ दिया था। सलमान खान (Salman Khan) ने अरहान खान (Arhaan Khan) को इस बयान पर काफी खरी-खोटी सुनाई है और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के परिवार को भी यह बयान पसंद नहीं आया है। बीते दिन रश्मि देसाई (Rashami Desai) के भाई बिग बॉस 13 के घर के अंदर आए थे और उन्होंने अरहान खान को काफी कुछ सुनाया था।
{इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इविक्शन के नाम पर Shehnaaz Gill को रोते देखकर भड़के सलमान खान, बोले- 'ड्रामेबाजी करने से...'}
घर से बाहर आने के बाद गौरव देसाई (Gaurav Desai) ने मीडिया से बात की है और कहा है कि अरहान खान (Arhaan Khan) ने उनकी बहन की नेशनल टेलीविजन पर बेज्जती की है। गौरव के अनुसार, 'मेरी बहन एक सशक्त महिला है, जिसने अपनी लड़ाइयां खुद लड़ी हैं। उसे अरहान खान जैसे इंसान की जरूरत नहीं है, जो नेशनल टेलीविजन पर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मुझे लगता है कि अब रश्मि को अपना स्टैंड साफ कर देना चाहिए। हाल में उसके गेम में भी सुधार हुआ है और उसे वो जारी रखना चाहिए। कठपुतली टास्क में उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया था और सभी का खूब मनोरंजन किया था। मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले एपिसोड्स में भी ऐसे ही परफॉर्म करेगी।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...